Headlines

बदायूं में ईको-कैंटर टक्कर, 2 की मौत:हादसे में 10 श्रद्धालु घायल, धार्मिक अनुष्ठान में शमिल होने आसफपुर जा रहे थे




बदायूं में शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। 10 लोग घायल हो गए। श्रद्धालुओं से भरी ईको कार और दूध से लदे पिकअप में टक्कर हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसा बिसौली थाना क्षेत्र के रानेट चौराहे के पास हुई। पुलिस के अनुसार, ईको कार में सवार 10-11 लोग आसफपुर में ‘जात’ (धार्मिक अनुष्ठान) में जा रहे थे। इसी दौरान, दूध से भरे कैंटर पिकअप ने ईको कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार लोग अंदर फंस गए। हादसे में कस्तूरी (पत्नी लीलाधर) और मुंशी (पुत्र बनवारी), दोनों ग्राम बेन, थाना बिल्सी के निवासी, की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में सर्वेश, बाबी, रोशनी, अखिलेश, संजय, गौरव, अंशुमान, शिवम, फूल सिंह और ईको चालक हेम सिंह शामिल हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी बिसौली में भर्ती कराया गया। कुछ गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पताल रेफर करने की तैयारी की जा रही है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक बिसौली घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को सुचारु कराया गया। कोतवाल कमलेश मिश्रा ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *