Headlines

इंदौर में महिला इंजीनियर ने की आत्महत्या की कोशिश:पति ने लोगों की मदद से फंदे से उतारा; एमवाय में वेंटिलेटर पर इलाज जारी




इंदौर के पलासिया इलाके में रहने वाली पीडब्ल्यूडी की एक महिला इंजीनियर ने शुक्रवार दोपहर आत्महत्या का प्रयास किया। उन्हें पति ने आसपास के लोगों की मदद से फंदे से उतारा। इसके बाद एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पलासिया पुलिस के मुताबिक, महिला का नाम आरती यादव, पति निलेश यादव, निवासी साकेत रोड है। आरती पीडब्ल्यूडी में वरिष्ठ इंजीनियर के पद पर पदस्थ हैं और सरकारी क्वार्टर में रहती हैं। उनके पति भी पीडब्ल्यूडी में पदस्थ हैं। आरती के भाई उपेंद्र ने बताया कि उनकी बहन और जीजा निलेश के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी। आरती का मायका सुखलिया इलाके में है। उनकी शादी को 10 साल हो चुके हैं, जबकि ससुराल झाबुआ में है। पलासिया पुलिस ने मामले में मायके पक्ष के लोगों के भी बयान दर्ज किए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *