Headlines

नारकंडा पंचायत समिति चुनाव, नवीन पॉल अध्यक्ष निर्वाचित:उपाध्यक्ष पद का मुकाबला टाई रहा, पर्ची से भाजपा समर्थित पिंकी ठाकुर हुई विजयी




नारकंडा पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो गई। इस चुनाव में कांग्रेस समर्थित नवीन पॉल काल्टा को अध्यक्ष चुना गया, जबकि मुकाबला टाई होने के बाद पर्ची (टाई-ब्रेकर) के जरिए भाजपा समर्थित पिंकी ठाकुर उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं। एसडीएम कुमारसैन मुकेश शर्मा की देखरेख में संवैधानिक प्रावधानों का पालन करते हुए पूरी चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाई गई। अध्यक्ष पद के चुनाव में 15 समिति सदस्यों में से नवीन पॉल काल्टा को 7 मत प्राप्त हुए, जिसके आधार पर उन्हें आधिकारिक रूप से अध्यक्ष घोषित किया गया। उपाध्यक्ष पद के चुनाव में दोनों उम्मीदवारों को बराबर-बराबर मत मिले। इसके बाद नियमानुसार टाई-ब्रेकर प्रक्रिया (पर्ची सिस्टम) अपनाई गई, जिसमें पिंकी ठाकुर भाग्यशाली रहीं और उन्हें उपाध्यक्ष घोषित किया गया।
बिना भेदभाव के होगा विकास” चुनाव परिणाम के बाद स्थानीय विधायक कुलदीप सिंह राठौर, पूर्व जिला परिषद सदस्य उज्ज्वल मेहता, जोनल अध्यक्ष कृष्ण शर्मा, शीतल भैक, रूपेश कंवल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष नवीन पॉल ने कहा कि पूरे विकासखंड में बिना किसी राजनीतिक या क्षेत्रवाद के भेदभाव के समान रूप से विकास कार्य करवाए जाएंगे। सभी पंचायतों को एकजुट कर जनहित की समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाएगा। विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि पंचायत समिति ग्रामीण विकास की मुख्य धुरी है। इसमें किसी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए। नारकंडा ब्लॉक के हर क्षेत्र का संतुलित और समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *