Headlines

Ludhiana Lady Inspector Rape Case


लेडी इंस्पेक्टर ने SI पर लगाया होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर रेप करने का आरोप।

सब इंस्पेक्टर ने होटल में बुलाकर मेरे साथ रेप किया, फिर न्यूड वीडियो व फोटो खींची। इसके बाद ब्लैकमेल कर कई बार रेप किया और प्रेग्नेंट होने पर तीन बार अबॉर्शन कराया

.

यह आरोप लुधियाना में लेडी इंस्पेक्टर ने सब इंस्पेक्टर (SI) साहिबमीत सिंह पर लगाए हैं। लेडी इंस्पेक्टर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा- साल 2023 में इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। जब बात आगे बढ़ी तो आरोपी सब-इंस्पेक्टर ने मुल्लांपुर मिलने बुलाया।

यहां पर होटल में नशीला पदार्थ पिलाया और बेहोशी की हालत में पहली बार रेप किया। फिर अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करता रहा।

लेडी इंस्पेक्टर ने कहा कि वह आरोपी की हरकतों से पूरी तरह टूट गई थी। इसके बाद आरोपी सब इंस्पेक्टर की मां को उसने रो-रोकर अपनी पूरी कहानी बताई, तो आरोपी की मां ने अपने बेटे का साथ देते हुए बात को दबाने की कोशिश की और कहा कि शोर मचाने या पुलिस के पास जाने की जरूरत नहीं है, मैं तुम दोनों की शादी करवा दूंगी।

लेडी इंस्पेक्टर ने कहा- आरोपी ने अश्लील वीडियो पति को भेजने की धमकी देकर उस पर तलाक का दबाव बनाया…पढ़ें दोस्ती के बाद रेप, फिर ब्लैकमेल के बाद तालक करवाने की पूरी कहानी…

सब इंस्पेक्टर साहिबमीत सिंह, जिस पर लेडी इंस्पेक्टर ने रेप का आरोप लगाया है। (फाइल फोटो)

सब इंस्पेक्टर साहिबमीत सिंह, जिस पर लेडी इंस्पेक्टर ने रेप का आरोप लगाया है। (फाइल फोटो)

दोस्ती के बाद रेप, फिर ब्लैकमेलिंग, जानिए पूरी कहानी…

  • इंस्टाग्राम पर दोस्ती और धोखे से मुल्लांपुर बुलाना: लेडी इंस्पेक्टर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि मामले की शुरुआत साल 2023 से हुई। उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी सब इंस्पेक्टर साहिबमीत सिंह से हुई थी। साहिबमीत सिंह लुधियाना के फिरोजपुर रोड स्थित सुंदर नगर (डी-मार्ट के पीछे) का रहने वाला है। इंस्टाग्राम पर बातचीत बढ़ने के बाद दोनों के बीच जान-पहचान हो गई। नवंबर 2023 में आरोपी सब इंस्पेक्टर ने लेडी इंस्पेक्टर को मिलने के लिए मुल्लांपुर बुलाया। आरोपी उसे चाय-पानी पिलाने के बहाने मुल्लांपुर के ‘ग्रैंड मैरीविला’ ले गया। वहां आरोपी ने प्लानिंग के तहत पीड़िता को पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी।
  • नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया, फिर रेप: लेडी इंस्पेक्टर ने शिकायत में कहा कि कोल्ड ड्रिंक पीते ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह पूरी तरह से बेहोश हो गई। आरोपी ने बेसुध हालत का फायदा उठाकर उसकी इच्छा के खिलाफ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। घटना के करीब 2 घंटे बाद जब पीड़िता को होश आया, तो उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। पीड़िता को समझ आ गया कि उसके साथ गलत काम हुआ है। जब उसने आरोपी सब इंस्पेक्टर साहिबमीत से इस बारे में सवाल किया और विरोध किया, तो आरोपी अपने असली रूप में आ गया।
  • आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाई: पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि आरोपी सब इंस्पेक्टर ने उसको बताया कि जब वह बेहोश थी, तब उसने अपने मोबाइल कैमरे से उसकी अश्लील वीडियो और तस्वीरें बना ली हैं। आरोपी ने साफ धमकी दी है कि अगर तुमने पुलिस में शिकायत की या शोर मचाया, तो यह अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।
  • पिस्टल दिखाकर दी जान से मारने की धमकी: जब लेडी इंस्पेक्टर ने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपी सब इंस्पेक्टर ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली और पीड़िता पर तानकर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने अपनी इज्जत का वास्ता देते हुए उससे वीडियो डिलीट करने की बहुत मिन्नते कीं, लेकिन आरोपी ने उसकी एक न सुनी।
  • ब्लैकमेलिंग का खेल और बार-बार शारीरिक शोषण: लेडी इंस्पेक्टर ने कहा कि अश्लील वीडियो अपने पास होने का फायदा उठाकर आरोपी सब इंस्पेक्टर ने मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करना शुरू कर दिया। वह जब चाहता, ब्लैकमेल करके अलग-अलग जगहों पर बुलाता और वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर उसके साथ बार-बार रेप करता। वह अपनी सामाजिक इज्जत और नौकरी की वजह से डर के मारे आरोपी का यह जुल्म सहने पर मजबूर रही।
  • पति को वीडियो भेजने की धमकी देकर करवाया तलाक: लेडी इंस्पेक्टर ने कहा कि 2022 में उसकी शादी हुई थी। आरोपी सब इंस्पेक्टर साहिबमीत ने उसकी शादीशुदा जिंदगी भी खराब की। पीड़िता का कहना है कि आरोप ने उसको डराना-धमकाना शुरू कर दिया कि वह यह अश्लील वीडियो उसके पति को भेज देगा और उसकी जिंदगी बर्बाद कर देगा। आरोपी ने पीड़िता पर दबाव बनाया कि वह अपने पति से तुरंत तलाक ले ले, वरना यह वीडियो उसके ससुराल वालों तक पहुंच जाएगी। ब्लैकमेलिंग और बदनामी के डर से पीड़िता अपने पति से तलाक लेने पर मजबूर हो गई और उसका रिश्ता टूट गया।
  • 3 बार जबरन दवाइयां खिलाकर करवाया अबॉर्शन: पीड़िता ने बताया कि तलाक के बाद भी आरोपी की हरकतें बंद नहीं हुईं। वह लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान लेडी इंस्पेक्टर जब भी प्रेग्नेंट हुई, आरोपी सब इंस्पेक्टर ने उसे धोखे और दबाव से अबॉर्शन की दवाइयां खिला दीं। आरोपी ने पीड़िता की सेहत की परवाह किए बिना कुल तीन बार जबरन उसका अबॉर्शन करवाया।
  • आरोपी की मां ने दिया शादी का झूठा झांसा: लेडी इंस्पेक्टर ने अपनी शिकायत में कहा है कि जब आरोपी की इन हरकतों से पूरी तरह टूट गई थी। आरोपी सब इंस्पेक्टर उसे अपनी मां नवनीत कौर के पास ले गया। पीड़िता ने आरोपी की मां के सामने रो-रोकर अपनी पूरी कहानी बताई कि किस तरह साहिबमीत ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है, ब्लैकमेल करके तलाक करवाया है और तीन बार दवाइयां खिलाकर अबॉर्शन करवाया है। आरोपी की मां ने अपने बेटे का साथ देते हुए बात को दबाने की कोशिश की। उसने पीड़िता को दिलासा देते हुए कहा कि बेटा, शोर मचाने या पुलिस के पास जाने की जरूरत नहीं है, मैं तुम दोनों की शादी करवा दूंगी। कोई बात नहीं, मैं बैठी हूं। शादी का झूठा दिलासा देकर आरोपी की मां उसे शांत कराती रही। मां की शह और मिलीभगत से आरोपी सब इंस्पेक्टर पीड़िता को अपने घर ले जाकर भी जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता रहा।
  • परेशान होकर पहुंची थाने, मामला दर्ज: लेडी इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी सब इंस्पेक्टर और उसकी मां के लगातार धोखे, ब्लैकमेलिंग और शारीरिक शोषण से तंग आकर आखिरकार पीड़िता ने पुलिस का सहारा लिया। पीड़िता ने थाना दाखा में जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई।

मामले की जांच कर रही पुलिस

दाखा थाना पुलिस ने 23 जुलाई की रात 9.40 बजे आरोपी सब इंस्पेक्टर पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने सब इंस्पेक्टर साहिबमीत सिंह के खिलाफ IPC की धारा 376 (रेप) और 506 (जान से मारने की धमकी) के तहत केस दर्ज किया है।

इसके साथ ही आरोपी की मां नवनीत कौर की इस मामले में मिलीभगत की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और सबूतों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। SSP ने सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड करके लाइन हाजिर कर दिया।

*************

ये खबर भी पढ़ें:

लुधियाना में लेडी इंस्पेक्टर का यौन शोषण: सब इंस्पेक्टर पर FIR, SSP ने सस्पेंड किया; दोनों पहले दोस्त रह चुके

लुधियाना में लेडी इंस्पेक्टर ने SI पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। मामला जब सीनियर अफसरों तक पहुंचा तो SI को सस्पेंड करके लाइन हाजिर कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, थाना दाखा में SI के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। हालांकि कोई भी पुलिस अधिकारी इस मामले में बात नहीं कर रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *