![]()
जतिंदर सिंह खंगूड़ा। फाइल फोटो
केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों और हाल ही में सामने आए NEET पेपर लीक मामले को लेकर पंजाब में आम आदमी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे के विरोध में आज लुधियाना में आम आदमी पार्टी की ओर से बड़ा प्रदर
.
पार्टी ने इस प्रदर्शन को ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ नाम दिया है। इसके तहत कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगे।
आरती चौक पर गूंजेगी थालियों की आवाज
तय कार्यक्रम के अनुसार, यह धरना-प्रदर्शन आज शाम 4 बजे फिरोजपुर रोड स्थित आरती चौक पर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हाथों में थालियां लेकर सड़कों पर उतरेंगे और थाली बजाकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगे। छात्रों के समर्थन में आयोजित इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की कथित छात्र विरोधी नीतियों का विरोध करना है।
विधायक से लेकर वॉलंटियर्स तक होंगे शामिल
इस रोष प्रदर्शन में लुधियाना आम आदमी पार्टी का पूरा संगठन शामिल होगा। पार्टी के सभी विधायक, चेयरमैन, पार्षद, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में वॉलंटियर्स इसमें हिस्सा लेंगे।
एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील
आम आदमी पार्टी लुधियाना (शहरी) के जिला प्रधान एवं चेयरमैन जतिंदर सिंह खंगूड़ा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार की कथित लापरवाही का खामियाजा देश के लाखों मेहनती युवा भुगत रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि छात्रों के हितों से जुड़े इस मुद्दे पर एकजुट होकर आवाज उठाई जाए, ताकि उनकी मांगों को प्रभावी तरीके से जनता और सरकार तक पहुंचाया जा सके।
