![]()
शिवपुरी जिले के कोलारस नगर परिषद के वार्ड 8 में एक 100 साल पुरानी पानी की टंकी खराब हालत में है। इससे सीमेंट गिर रहा है, जिससे इसके गिरने का खतरा बना हुआ है। रहवासियों ने नगर परिषद से इसे हटाने की मांग की है। रहवासी रिंकू रजक के मुताबिक, यह टंकी 100 साल पुरानी है और 15 साल से इस्तेमाल नहीं हो रही। नगर परिषद ने 15 साल पहले पानी भरना बंद कर दिया था। लोगों ने बताया कि 2021 में भी कोलारस में एक टंकी गिर चुकी है। एसडीएम बोले- जांच के बाद हटाने की कार्रवाई होगी टंकी की खराब हालत को लेकर कई बार शिकायतें की गई हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोलारस एसडीएम शिव दयाल धाकड़ ने कहा कि वे सीएमओ से बात कर टंकी की जांच कराएंगे। खराब पाए जाने पर उसे हटाने की कार्रवाई होगी।
Source link
कोलारस में 100 साल पुरानी जर्जर टंकी गिरने का खतरा:2021 में भी गिर चुकी है ऐसी टंकी, रहवासी हटाने की मांग कर रहे
