Headlines

नारनौल में ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति मरा:कई टुकड़ों में कटा, नहीं हुई है अभी मृतक की पहचान, 30-35 है उम्र




हरियाणा के नारनौल में ट्रेन की चपेट में आने से एक 30 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति का शव कई टुकड़ों में हो गया। जिसके चलते कुछ टुकड़े ट्रैक के आसपास तो कुछ ट्रैक से बाहर नीचे नाले में जा गिरे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मृतक की शिनाख्त कर रही है। शहर के महत्ता चौक के पास राजकीय पालीटेक्निक संस्थान के नजदीक बने रेलवे अंडर पास के ऊपर सुबह करीब चार बजे एक अज्ञात व्यक्ति माल गाड़ी की चपेट में आ गया। इससे उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए। पहले पहुंची डायल 112 सुबह नांगल चौधरी रोड स्थित सब्जी मंडी में सब्जी लेने जाने वाले लोगों ने अंडरपास के पास खून व व्यक्ति के शव के टुकड़े देखे। जिस पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर डायल 112 मौके पर पहुंची तथा जांच की। झाड़ियों के पास मिले टुकड़े जांच करने पर पाया कि रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों तथा नीचे नाले में मृतक के शव के टुकड़े पड़े थे। जिससे अंदाजा लगाया गया कि व्यक्ति की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। इस पर स्थानीय पुलिस ने रेलवे जीआरपी को इसकी सूचना दी। नहीं हो पाई शिनाख्त सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने मुआयना किया, वहीं शव की शिनाख्त करने की कोशिश की, मगर बुरी तरह कटा होने के कारण शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। इस पर जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के लिए डेडबॉडी नागरिक अस्पताल में रखवा दी। शव को लिया कब्जे में इस बारे में जीआरपी चौकी इंचार्ज कैलाशचंद ने बताया कि उन्हें रेलवे ट्रैक के पास शव मिलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद जीआरपी ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया है। मृतक की शिनाख्त की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *