![]()
नरसिंहपुर-गोटेगांव मार्ग पर शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा कमती-इमलिया गांव के पास चांदनखेड़ा तिराहे के पास हुआ। तीनों मजदूरी करने जा रहे थे गोटेगांव थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक (एमपी 49 एच 3244) ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान शिवम ठाकुर (22), प्रकाश पटेल (30) और प्रहलाद लोधी (35) के रूप में हुई है। तीनों पिपरसरा गांव से गोटेगांव मजदूरी करने जा रहे थे। ट्रक जब्त, चालक की तलाश हादसे की सूचना मिलते ही गोटेगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है। चालक की तलाश की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच जारी है।
Source link
ट्रक की टक्कर से तीन मजदूरों की मौत:नरसिंहपुर-गोटेगांव रास्ते पर हादसा हुआ, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
