Headlines

मंडी में शहीद पूर्ण चंद की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर:उपायुक्त ने शहीद परिवार को किया सम्मानित, बोले- ब्लड डोनेशन से बचती है कई जिंदगी




मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर शनिवार को कारगिल विजय दिवस और शहीद पूर्ण चंद की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह एवं 113वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हिमालयन ब्लड डोनर्स, क्षत्रिय सभा मंडी और हिमाचल डिफेंस वूमेन वेलफेयर एसोसिएशन (हि.प्र.) के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन, नगर निगम मंडी की महापौर सुमन ठाकुर, पार्षदगण और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने शहीद पूर्ण चन्द के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। गर्व और सम्मान के साथ मनाया जाता है कारगिल विजय दिवस : डीसी कारगिल युद्ध के सभी अमर शहीदों को नमन करते हुए दो मिनट का मौन भी रखा गया। उपायुक्त ने शहीद पूर्ण चंद के परिवारजनों को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि कारगिल विजय दिवस पूरे देश में गर्व और सम्मान के साथ मनाया जाता है। उन्होंने मंडी में आयोजित रक्तदान शिविर को शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए युवाओं के उत्साह की सराहना की, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है। यहां देखें फोटो… कारगिल युद्ध में शहीद हुए थे 527 जवान शहीद शहीद पूर्ण चन्द के छोटे भाई डी.के. चौहान ने बताया कि 26वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों की स्मृति में ऐसे सेवा कार्य युवाओं को राष्ट्रभक्ति और मानवता के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है, जो शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उल्लेखनीय है कि 25 मई से 26 जुलाई 1999 तक चले कारगिल युद्ध में भारत के 527 जवान शहीद हुए थे। इनमें हिमाचल प्रदेश के 52 और मंडी जिले के 10 वीर सपूत शामिल थे, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर किए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *