Headlines

SDM पर डिलीवरीबॉय को जेल में बंद करान का आरोप:120 रुपए के मोबाइल कवर को लेकर हुआ विवाद- VIDEO




पन्ना जिले के शाहनगर में पदस्थ एसडीएम रामनिवास चौधरी पर एक डिलीवरी बॉय पर केस दर्ज करा जेल में बंद कराने का आरोप लगा है। मामला फ्लिपकार्ट से मंगाए गए 120 रुपए के मोबाइल कवर की डिलीवरी का है। पूरी घटनाक्रम को लेकर डिलीबरी बॉय का वीडियो सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एसडीएम रामनिवास चौधरी ने फ्लिपकार्ट से 120 रुपए के दो मोबाइल कवर ऑर्डर किए थे। 22 जुलाई को जब डिलीवरी बॉय विजय कुशवाहा डिलीवरी देने पहुंचा, तो पार्सल में केवल एक ही कवर निकला। डिलीवरी बॉय ने इसे लॉजिस्टिक या तकनीकी त्रुटि बताते हुए नियमानुसार ऑर्डर वापस करने की बात कही। पीड़ित विजय कुशवाहा का आरोप है कि इस बात पर एसडीएम भड़क गए और उन्होंने कथित तौर पर गाली-गलौज की। इसके बाद उन्होंने तत्काल शाहनगर पुलिस को बुला लिया। पुलिस मौके पर पहुंची और विजय कुशवाहा को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 170 के तहत मामला दर्ज कर उसे पवई उपजेल भेज दिया। घटना के बाद 24 जुलाई को जेल से बाहर आने पर डिलीवरी बॉय विजय कुशवाहा ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद आम जनता और सोशल मीडिया यूजर्स में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोग अधिकारी द्वारा पद के दुरुपयोग को लेकर सवाल उठा रहे हैं। इस मामले पर शाहनगर थाना प्रभारी परशुराम डावर ने बताया कि एसडीएम कार्यालय से सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। उन्होंने कहा कि एसडीएम की ओर से डिलीवरी बॉय पर शासकीय कार्य में बाधा डालने और अभद्रता करने का आरोप लगाया गया था, जिसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की गई। वहीं, 25 जुलाई, शनिवार को पन्ना पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है और इसकी जांच की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *