![]()
गोपालगंज में नीट पेपर लीक मामले को लेकर भाकपा-माले और युवा संगठनों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के विरोध में किया गया। शहर के अंबेडकर चौक पर घंटों तक प्रदर्शनकारी केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। प्रदर्शन के दौरान अंबेडकर चौक पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पोस्टर फाड़े गए। इसके बाद प्रदर्शनकारी अरार मोड़ की ओर बढ़े। ‘आयुष्मान भारत’ योजना के बोर्ड को क्षतिग्रस्त कर दिया वहां उन्होंने भाजपा नेता राजेश वर्णवाल के निजी अस्पताल पर लगे ‘आयुष्मान भारत’ योजना के बोर्ड को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस बोर्ड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगी हुई थी, जिसे प्रदर्शनकारियों ने फाड़ दिया। प्रदर्शनकारियों के उग्र रुख और बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रशासन ने अंबेडकर चौक पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था। पुलिस अधिकारी स्थिति को नियंत्रित करने और यातायात बहाल करने का प्रयास करते रहे। लाखों युवाओं का भविष्य अंधकारमय कर दिया – प्रदर्शनकारी प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा में हुई धांधली ने लाखों युवाओं का भविष्य अंधकारमय कर दिया है। उन्होंने दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को तानाशाही बताया। माले नेताओं ने नीट परीक्षा तत्काल रद्द करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। घंटों चले इस विरोध प्रदर्शन के कारण शहर के मुख्य मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा। इस घटना से पूरे इलाके में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।
Source link
NEET पेपर लीक, गोपालगंज में छात्रों का प्रोटेस्ट:पोस्टर फाड़े, बैरिकेडिंग तोड़ी; BJP नेता के क्लिनिक पर हंगामा
