Headlines

Honda ZR-V Launch India | Strong-Hybrid SUV Price & Specs


नई दिल्ली36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

होंडा इंडिया ने अपनी नई फ्लैगशिप क्रॉसओवर SUV होंडा ZR-V भारत में लॉन्च कर दी है। यह भारत में होंडा के पोर्टफोलियो की सबसे प्रीमियम और महंगी SUV है। इसे जापान से सीधे कंपलीट्ली बिल्ट यूनिट (यानी पूरी तरह से बनी बनाई) के रूप में इंपोर्ट किया जाएगा।

प्रीमियम SUV की सबसे बड़ी खासियत इसमें दिया गया 2.0-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन और 22.8kmpl का शानदार माइलेज है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला स्कोडा कोडियाक, वॉक्सवैगन टाइरॉन और टिगुआन जैसी प्रीमियम गाड़ियों से होगा।

एक्स-शोरूम कीमत ₹48 लाख

होंडा ZR-V को भारत में सिर्फ एक वैरिएंट में पेश किया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹48 लाख है। कार की बुकिंग शुरू कर दी गई है। जापान से इंपोर्ट होने के कारण इसकी लिमिटेड यूनिट ही अवेलेबल होगी।

एक्सटीरियर: स्लीक LED लाइट्स और 18-इंच अलॉय व्हील्स

होंडा ने अपनी पारंपरिक SUV डिजाइन के मुकाबले ZR-V को एक एडवांस और स्पॉटी क्रॉसओवर लुक दिया है।

  • फ्रंट प्रोफाइल: सामने की तरफ स्लीक एल-शेप्ड DRLs के साथ LED हेडलैम्प्स और वर्टिकल स्लैट्स वाली ग्रिल दी गई है। बम्पर पर दोनों कोनों पर हवा के लिए एयर वेंट्स और बीच में चौकोर एयर इंटेक दिया गया है।
  • साइड व रियर प्रोफाइल: साइड में 18-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील्स और कलर्ड व्हील आर्क क्लैडिंग मिलती है। पीछे की तरफ क्लियर-लेंस टेल-लैम्प्स, रूफ स्पॉइलर और सिल्वर फिनिश के साथ डुअल-एग्जॉस्ट टिप्स दिए गए हैं।
  • डायमेंशन: कार की लंबाई 4567mm, चौड़ाई 1840mm, ऊंचाई 1621mm और इसका व्हीलबेस 2655mm है।
  • कलर ऑप्शंस: यह SUV 4 कलर्स- ट्विलाइट मिस्ट ब्लैक पर्ल, क्रिस्टल ब्लैक पर्ल, मेटीओरॉइड ग्रे मैटेलिक और प्लेटिनम वाइट पर्ल ऑप्शन में मिलेगी।

इंटीरियर: ऑल-ब्लैक थीम, लेदरेट सीट्स और प्रीमियम कंट्रोल

कार के केबिन को काफी प्रीमियम और ड्राइवर-फ्रेंडली बनाया गया है।

  • डैशबोर्ड व सीट्स: केबिन में ऑल-ब्लैक थीम के साथ डैशबोर्ड पर हनीकॉम्ब ग्रिल पैटर्न दिया गया है, जो AC वेंट्स को छुपाता है। सीट्स पर वाइट स्टिचिंग के साथ लेदरेट अपहोल्स्ट्री मिलती है।
  • कंट्रोल बोर्ड: डैशबोर्ड पर AC और ड्राइविंग मोड्स के लिए फिजिकल रोटरी नॉब्स और बटन दिए गए हैं, जिससे ड्राइविंग के दौरान इन्हें ऑपरेट करना आसान होता है।

कम्फर्ट फीचर्स: 12-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम और डिजिटल डिस्प्ले

होंडा ZR-V में कई हाई-टेक और कम्फर्ट फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 9-इंच का फ्रीस्टैंडिंग टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले का सपोर्ट शामिल है।

इसके अलावा, 12-स्पीकर वाला बोस प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 8-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट (मेमोरी फंक्शन के साथ), 4-वे पावर पैसेंजर सीट, वायरलेस चार्जर, जेस्चर कंट्रोल के साथ इलेक्ट्रिक टेलगेट और एम्बिएंट लाइटिंग।

हालांकि, लग्जरी कार में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड (कूल/हीटेड) और मसाज सीट्स जैसे फीचर्स नहीं दिए गए हैं।

परफॉर्मेंस और माइलेज: 184hp पावर और 22.8kmpl का माइलेज

इस सेगमेंट में होंडा ZR-V इकलौती SUV है जो स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड तकनीक के साथ आती है:

  • इंजन: इसमें 2.0-लीटर का 4-सिलेंडर एटकिंसन-साइकिल पेट्रोल इंजन के साथ दो परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर्स दी गई हैं। यह सेटअप मिलकर 184hp की पावर और 315Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
  • स्पीड व माइलेज: e-CVT गियरबॉक्स के जरिए पावर फ्रंट व्हील्स तक पहुंचती है। कार सिर्फ 7.9 सेकंड में 0 से 100kmph की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 172kmph है। इसका क्लेम्ड माइलेज 22.8kmpl है।

सेफ्टी फीचर्स: 8 एयरबैग्स और लेवल-2 ADAS सेफ्टी तकनीक

सुरक्षा के मामले में इस कार में एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें होंडा सेसिंग यानी लेवल-2 ADAS तकनीक मिलती है। इसके अलावा, 8 एयरबैग्स, 360-डिग्री पार्किंग कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हिल-स्टार्ट व हिल-डिसेंट असिस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल और ISOFIX चाइल्ड-सीट माउंट्स दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *