Headlines

Udaipur Lake Tragedy | Girl Drowns While Taking Selfie


उदयपुर के जगत निवास होटल की खिड़की से दो साल की बच्ची पिछोला झील में गिर गई। झील में डूबने से बच्ची की मौत हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची के शव को बाहर निकाला गया।

.

घंटाघर थाने के ASI ईशाक मोहम्मद ने बताया- नई दिल्ली के फतहपुर बेरी असोला निवासी सोनू सिंह तंवर (34) अपनी पत्नी डॉ. मोनिका (29) और 2 साल की बेटी धीमही के साथ उदयपुर घूमने आए थे। वे जगत निवास होटल में ठहरे हुए थे।

शनिवार सुबह दूसरी मंजिल पर ब्रेकफास्ट करने आए। वे नाश्ता लेने आगे बढ़े तभी पीछे से बच्ची होटल की गोखड़े (खिड़की) से झील में गिर गई। लोग बच्ची को झील से निकालकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में बैठी बच्ची की मां।

घटना के बाद हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में बैठी बच्ची की मां।

परिजन शव लेकर दिल्ली रवाना

होटल जगत निवास झील के बगल में ही बना हुआ है। बच्ची के शव का एमबी हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद बच्ची के शव को परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन बेटी का शव लेकर एंबुलेंस से दिल्ली रवाना हो गए।

बच्ची का शव लेकर परिजन दिल्ली रवाना हो गए।

बच्ची का शव लेकर परिजन दिल्ली रवाना हो गए।

……………………………

ये खबर भी पढ़ें

बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूदी छात्रा, मौत-VIDEO:चबूतरे से टकराकर नीचे गिरी, सुसाइड नोट में लिखा- पापा-मम्मी की कोई गलती नहीं

उदयपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूदकर 17 साल की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा है कि मेरे पापा-मम्मी की कोई गलती नहीं है। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *