Headlines

प्रॉपर्टी डीलर को बंधक बनाकर ₹1 करोड़ की डकैती:5 बदमाश दीवार फांदकर घर में घुसे, चारपाई से बांध बंदूक तानी; जमीन के रुपए मिले थे




हरियाणा के फरीदाबाद में 5 हथियारबंद बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर के घर डकैती की। बदमाशों ने उसे बंधक बनाकर करीब एक करोड़ रुपए कैश लूट लिया। वारदात के समय प्रॉपर्टी डीलर घर में सो रहा था। इसी दौरान बदमाश दीवार फांदकर घर में घुसे और उस पर बंदूक तान दी। इसके बाद उसे चारपाई पर ही रस्सियों से बांध दिया। फिर घर में रखी करीब एक करोड़ रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए। प्रॉपर्टी डीलर सुबह तक चारपाई पर ही बंधा पड़ा रहा। परिवार के लोग घर पहुंचे तो उन्होंने उसे छुड़ाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ित ने बताया कि उसने एक जमीन की डील की थी, जिसकी शनिवार को रजिस्ट्री होनी थी। यह रकम उसने जमीन बेचकर इकट्ठी की थी। पुलिस मकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य वारदात की सूचना मिलते ही धौज थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घर से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि बदमाशों के आने-जाने के रास्ते और उनकी पहचान के बारे में सुराग मिल सके। पुलिस कई एंगल से कर रही जांच धौज थाना प्रभारी अनिल कुमार कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बदमाशों की संख्या, उनके पास मौजूद हथियार और वारदात के तरीके को लेकर परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि बदमाशों को घर में इतनी बड़ी रकम रखे होने की जानकारी कैसे मिली। फिलहाल पुलिस जल्द आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। ——————————– ये खबर भी पढ़ें हरियाणा-व्हाट्सऐप ग्रुप ‘सुकून’ से खुला ₹818 करोड़ का बैंक घोटाला:ऑडियो में 3 IAS की आवाज मैच; कहा-साहब के एयर टिकट्स, 5-स्टार होटल बुकिंग कंफर्म ये चैट्स हैं आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में हुए ₹818.96 करोड़ के घोटाले के आरोपियों की, जिन्हें सीबीआई ने अनी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में साक्ष्य के तौर पर कोर्ट में दाखिल किया है। इस चार्जशीट में एक ऐसे सीक्रेट वॉट्सऐप ग्रुप का भंडाफोड़ किया गया है। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *