![]()
हिमाचल के कांगड़ा जिले के नूरपुर में चोरी के शक में पकड़ी 2 महिलाओं की पिटाई की गई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना का संज्ञान लेते हुए नूरपुर पुलिस नेमामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 115(2) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है। यह घटना कल नूरपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध नागनी माता मंदिर परिसर में चल रहे साप्ताहिक मेले के दौरान हुई। फिलहाल, पुलिस वीडियो की प्रामाणिकता, घटना के समय और स्थान के साथ-साथ इसमें शामिल लोगों की भूमिका की गहनता से जांच कर रही है। आरोपियों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। नूरपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने या स्वयं न्याय करने का अधिकार नहीं है। पुलिस प्रशासन कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपना रहा है। जांच में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अपुष्ट जानकारी को सोशल मीडिया पर साझा न करें लोग: पुलिस पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वह इस घटना से जुड़ी किसी भी भ्रामक या अपुष्ट जानकारी को सोशल मीडिया पर साझा न करें। यदि किसी के पास घटना से संबंधित कोई ठोस सबूत या जानकारी है, तो वह तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में संपर्क कर सूचित करें। नूरपुर पुलिस ने पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच का आश्वासन दिया है। महिलाओं की पिटाई के PHOTOS
Source link
हिमाचल-चोरी के शक में 2 महिलाओं की पिटाई, VIDEO:सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर FIR; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
