Headlines

दीनानगर में कारगिल विजय दिवस पर शौर्य सम्मान समारोह:105 शहीद परिवारों को किया गया सम्मानित, युद्ध में जवानों की वीर गाथा सुनाई




कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में दीनानगर स्थित एस.एस.एम कॉलेज के ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय ‘शौर्य सम्मान समारोह’ का भावुक और गरिमामय आयोजन किया गया। शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद और कॉलेज प्रबंधन के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आर.के. तुली ने की। देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले जांबाजों की याद में आयोजित इस विशेष समारोह में पंजाब भर से पहुंचे 105 शहीद परिवारों को विशेष रूप से सम्मानित कर उनकी शहादत को नमन किया गया। समारोह में मामून कैंट पठानकोट से डिप्टी जी.ओ.सी. ब्रिगेडियर सुखबीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान 25 मैक यूनिट से मेजर कुलदीप सिंह, शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव कुंवर रविंद्र सिंह विक्की, कारगिल युद्ध के वीर चक्र विजेता कैप्टन रघुनाथ सिंह, कॉलेज प्रबंधकीय कमेटी के सचिव भारतेंदु ओहरी, रिटायर्ड कर्नल जी.एस. सैनी, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा पंजाब के चेयरमैन ठाकुर दविंदर सिंह दर्शी, राजपूत महासभा लोकसभा हलका गुरदासपुर के प्रधान कुंवर संतोख सिंह और परिषद के प्रेस सचिव बिट्टा काटल सहित कई गणमान्य नागरिक और सैन्य अधिकारी उपस्थित रहे। । परमवीर चक्र व अशोक चक्र विजेताओं के परिजनों ने बढ़ाई समारोह की शोभा इस ऐतिहासिक सम्मान समारोह में परमवीर चक्र विजेता शहीद कैप्टन गुरबचन सिंह सलारिया के भतीजे सूबेदार कर्ण सिंह, अशोक चक्र विजेता बलिदानी लेफ्टिनेंट नवदीप सिंह के पिता कैप्टन जोगिंदर सिंह और कारगिल युद्ध के वीर चक्र विजेता शहीद सूबेदार निर्मल सिंह की पत्नी मंजीत कौर विशेष रूप से मौजूद रहीं। इनके अलावा वीर चक्र विजेता मेजर भगत सिंह के भतीजे प्रो. हरबंस सिंह, सेना मेडल विजेता शहीद लांसनायक डिप्टी सिंह के भतीजे वरिंदर सिंह, वीर चक्र विजेता शहीद नायक मुख्तयार सिंह के बेटे सूबेदार सुरजीत सिंह, गलवान घाटी के बलिदानी नायब सूबेदार सतनाम सिंह (सेना मेडल) के भाई सूबेदार सुखचैन सिंह, शहीद सिपाही मक्खन सिंह के पिता हंस राज और पुलवामा हमले में शहीद हुए कांस्टेबल मनिंदर सिंह के पिता सतपाल अत्री सहित अनेक वीरों के परिजनों ने शिरकत की। कारगिल युद्ध भारतीय सेना के अतुलनीय शौर्य का प्रतीक: ब्रिगेडियर सुखबीर सिंह मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर सुखबीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कारगिल का युद्ध भारतीय सेना के अद्भुत साहस, अनुशासन और अद्वितीय पराक्रम की जीती-जागती मिसाल है। उन्होंने कहा कि अत्यंत दुर्गम पहाड़ियों और विपरीत परिस्थितियों के बीच भारतीय वीरों ने जिस तरह से दुश्मन को धूल चटाई, उसकी मिसाल पूरी दुनिया में कहीं नहीं मिलती। ब्रिगेडियर सिंह ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा में सर्वस्व न्योछावर करने वाले रणबांकुरों के शौर्य और शहादत के सामने पूरा राष्ट्र नतमस्तक है और इन वीरों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *