Headlines

‘मेरी झोपड़ी के भाग्य आज खुल जाएंगे, दादा आएंगे…’:पाली में जैन भक्ति कॉन्सर्ट, भजनों पर मोबाइल फ्लैश लाइट से रोशन हुआ पांडाल




पाली शहर के अणुव्रत नगर में शनिवार शाम जैन युवा संगठन की ओर से जैन भक्ति कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया। गायक विक्की डी. पारेख ने भक्ति रस में डूबे भजनों की प्रस्तुति देकर जैन समाजबंधुओं को देर रात तक बांधे रखा। उनके भजनों पर श्रोता मंत्रमुग्ध होकर डांस करने लगे। भगवान महावीर के जीवन पर आधारित भजनों की प्रस्तुति पर भी उन्हें खूब वाहवाही मिली। धार्मिक संध्या में सुर, भक्ति और अनुशासन का अनूठा संगम देखने को मिला। अणुव्रत नगर में मेला रविवार को भरेगा। नवकार महामंत्र के महाजाप से शुरुआत नवकार महामंत्र के महाजाप के बाद विक्की डी. पारेख ने ‘भक्ति की है रात, दादा आज थणे आणो है…’, ‘तुमरे बिन हमरा कौनो ना ही…’, ‘मेरी झोपड़ी के भाग्य आज खुल जाएंगे, दादा आएंगे…’, ‘जब-जब कोई नहीं आता, मेरे प्रभु आते हैं’, ‘आप जैसा बनूं भगवान…’, ‘ऊंचा अंबर आप जैसा बनूं प्रभु…’ और ‘आप भी आवो ने प्रभुजी…’ जैसे भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों के दौरान श्रद्धालु भक्ति में डूबे नजर आए।
‘हम सब जैन हैं…’ पर मोबाइल फ्लैश से रोशन हुआ पांडाल कार्यक्रम का रोमांच उस समय चरम पर पहुंच गया, जब पारेख ने जैन प्राइड एंथम ‘हम सब जैन हैं…’ प्रस्तुत किया। श्रद्धालुओं ने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर हाथ हवा में लहराए। थ्री-डी लेजर लाइट्स, एलईडी स्क्रीन और हाईटेक साउंड सिस्टम के बीच टिमटिमाती रोशनी का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। देर रात तक भक्ति का यह कारवां चलता रहा। इन लोगों ने संभाली व्यवस्था जैन युवा संगठन के अध्यक्ष कल्पेश लोढ़ा, सचिव अशोक तलेसरा, पूर्व अध्यक्ष उगम राज सांड व विनय बंब तथा संयोजक राजेंद्र नाहर, नरेश मेहता, निलेश सुराणा, मनीष बाफना, ललित मालू और प्रफुल्ल कवाड़ सहित कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाएं संभालीं। भक्ति संध्या के मुख्य पुण्यशाली लाभार्थी परिवार गौतमचंद, मोहितकुमार, विश्वासकुमार एवं समस्त कंकु चौपड़ा परिवार का जेवाईएस की ओर से स्मृति चिह्न देकर बहुमान किया गया। देखें… आयोजन की तस्वीरें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *