Headlines

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्र आंदोलन की जीत बताया गया




गुमला|आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से देश और राज्य के युवाओं, छात्रों तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा के लिए राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त, गुमला को सौंपा गया है। पार्टी ने वर्तमान शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता, प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता पर गहरी चिंता जताई है। ​हालिया छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को गंभीर बताते हुए पार्टी ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में युवाओं की न्यायोचित मांगों पर संवेदनशीलता से विचार करने की अपील की है। ज्ञापन के माध्यम से परीक्षा और भर्ती व्यवस्था में व्यापक सुधार करने, रोजगार के नए अवसर सृजित करने तथा हालिया छात्र आंदोलन के दौरान हुई घटनाओं की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने की प्रमुख मांग की गई है। गुमला| केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को कई संगठनों ने छात्र आंदोलन और न्यायप्रिय लोगों की पहली जीत बताया है। ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट, झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा, झारखंड नवनिर्माण दल, आम आवाम विकास मोर्चा, भाकपा (माले) रेड स्टार, झारखंड जन क्रांति मोर्चा, अखिल भारतीय मानव सेवा दल और झारखंड एकता मजदूर संघ ने कहा कि यह कदम लंबे आंदोलन के दबाव के बाद हुआ। ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के झारखंड प्रभारी और झारखंड नवनिर्माण दल के केंद्रीय संयोजक विजय सिंह ने कहा कि शिक्षा मंत्री का हटना छात्र आंदोलन के असर का नतीजा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों की हर मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए। संगठनों ने कहा कि केवल इस्तीफे से शिक्षा व्यवस्था की समस्याएं नहीं सुलझेंगी। उन्होंने नीट पेपर लीक और राज्य से लेकर देश तक परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं का जिक्र किया। उनका कहना है कि शिक्षा व्यवस्था में कथित धांधली से छात्रों और युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। विजय सिंह ने कहा कि देश के सामने शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ रोजगार का बड़ा सवाल है। उन्होंने मांग की कि करोड़ों खाली सरकारी पदों को भरा जाए। संगठनों ने कहा कि वे रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, खाली पदों की भर्ती, पुरानी पेंशन और अन्य जनसमस्याओं को लेकर आगे भी आंदोलन जारी रखेंगे। गुमला|दरबार-ए-रब्बान ी जबलपुर में आयोजित होने वाले 43वें सालाना शहीदे मिल्लत और 16वें सालाना मसीहे मिल्लत उर्स के मुबारक मौके पर हर साल की तरह इस वर्ष भी भव्य चादर गश्त का आयोजन किया जा रहा है। बज्मे रब्बानी ट्रस्ट के बैनर तले यह चादर गश्त कार्यक्रम आज गुमला शहर के विभिन्न मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाला जाएगा। प्रवक्ता मुर्शिद रब्बानी ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि चादर शरीफ गश्त प्रोग्राम की शुरुआत सुबह 11 बजे फातेहा खानी और नात खानी के साथ होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *