Headlines

टूटी सड़क ठीक करने की मांग को लेकर फूटा आक्रोश:ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट का किया प्रदर्शन, कलेक्टर से लगाई गुहार




डूंगरपुर जिले की ग्राम पंचायत खेमारू में मुख्य सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। खेमारू स्कूल तालाब के पास से मनपुर रोड थुअर घांटी तक की यह सड़क टूटने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इसी समस्या को लेकर परेशान ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सड़क की मरम्मत की मांग की। ग्रामीण हाजाराम कटारा ने बताया कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे स्कूली बच्चों को स्कूल आने-जाने में और बीमार व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने में भारी दिक्कतें आ रही हैं। एम्बुलेंस और अन्य वाहनों को भी क्षतिग्रस्त मार्ग से गुजरने में परेशानी हो रही है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं को विशेष परेशानी
ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने इस समस्या के बारे में ग्राम पंचायत खेमारू को कई बार सूचित किया है। हालांकि, पंचायत द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया और सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि खेमारू मैन रोड, जो स्कूल तालाब के पास से मनपुर रोड थुअर घांटी तक जाती है, उसकी जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए। इससे आम लोगों को आवागमन में राहत मिल सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *