![]()
महम-रोहतक रोड पर सड़क किनारे लगने वाली रेहड़ियों और अस्थायी दुकानों के कारण प्रतिदिन जाम की समस्या बनी रहती है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, साथ ही दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। नगर पालिका द्वारा समय-समय पर अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन ये कार्रवाई केवल एक या दो दिन तक ही प्रभावी रहती है। अभियान समाप्त होते ही रेहड़ियां और दुकानें फिर से सड़क किनारे लग जाती हैं, जिससे स्थिति जस की तस हो जाती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर पालिका और प्रशासन को नियमित निगरानी करनी चाहिए। उनका सुझाव है कि बार-बार अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। जाम में फंसने के कारण वाहन चालकों के बीच आगे निकलने की होड़ लग जाती है, जिससे आए दिन कहासुनी और झगड़े की घटनाएं सामने आती हैं। कई बार मामूली विवाद भी बड़ा रूप ले लेते हैं। सामान जब्त कर होगी कानूनी कार्रवाई नगर पालिका के एक अधिकारी ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाकर अवैध रूप से रखे सामान को जब्त किया जाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में अतिक्रमण करने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी ने यह भी कहा कि यदि अब भी अतिक्रमण जारी है, तो दोबारा अभियान चलाकर सामान जब्त किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
महम-रोहतक रोड पर रेहड़ियों से लग रहा जाम:नगर पालिका का अभियान एक दिन में ही बेअसर, लोगों ने की स्थाई समाधान की मांग
