पंजाब की फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से रेप के आरोप के बाद हंगामा हो गया। छात्रों का आरोप है कि एक छात्रा से रेप हुआ, जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। जैसे ही यह सूचना शनिवार रात वायरल हुई, तो छात्रों प्रदर्शन शुरू कर दिय
.
छात्रों ने कैंपस में तोड़फोड़ कर दी और आगजनी की। इसके बाद सुबह 7 बजे दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे जाम कर दिया। करीब 12 घंटे बाद भी छात्र धरने पर डेटे हुए हैं। जिससे हाईवे के दोनों और वाहनों की लंबी लाइनें लगी हुई हैं।
इस दौरान छात्र यूनिवर्सिटी के बाहर रखे टैंकर पर चढ़ गए और नारेबाजी की। साथ ही कुछ छात्र जाम में फंसे ट्रक पर चढ़ गए।
पुलिस ने पहले कहा कि जांच में रेप का कोई मामला सामने नहीं आया है। मामला बढ़ता देख FIR की गई। DIG नवीन सिंगला ने कहा कि FIR दर्ज करने के अलावा जांच के लिए SIT गठित की गई है, जिसमें 5 सदस्य स्टूडेंट्स हैं। हालांकि छात्र आरोपी की गिरफ्तारी समेत 5 मांगें पूरी कराने पर अड़े हुए हैं।
हंगामे के PHOTOS…
1. यूनिवर्सिटी के बार टैंकर पर चढ़े छात्र

2. छात्रों ने दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे जाम किया

3. धरने पर बैठे छात्र पोस्टर लिखी मांगे दिखते हुए

4. दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर लगी वाहनों की लाइनें

यूनिवर्सिटी में रात में तोड़फोड-आगजनी, PHOTOS देखें




**********
ये खबर भी पढ़ें:
पंजाब- LPU में छात्रा से रेप के दावे पर बवाल:स्टूडेंट्स ने कैंपस में आग लगाई, एंट्री गेट तोड़ने की कोशिश; दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम

पंजाब की फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात शुरू हुआ हंगामा रविवार को भी जारी है। छात्रों का आरोप है कि यूनिवर्सिटी की एक छात्रा से रेप हुआ, जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। सोशल मीडिया पर यह मैसेज शनिवार रात वायरल होने के बाद हजारों छात्र सड़कों पर उतर आए। (पढ़ें पूरी खबर)
