Headlines

तरनतारन में भाई-भाभी पर युवक की हत्या का आरोप:रिश्तेदारी में मिलने गया था, बेहोश होने की सूचना पहुंचे परिजन, जहर देने की आशंका




तरनतारन जिले के वैरोवाल थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय युवक की कथित तौर पर जहरीली दवा देकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर एक पति-पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता और गुरदासपुर के होठिया साहिब निवासी सतपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका 23 वर्षीय बेटा कर्मबीर सिंह अपनी भाभी प्रवीण कौर (पत्नी सन्नी, निवासी भलोजला) से किसी रिश्तेदारी में मिलने गया था। उसी दिन प्रवीण कौर ने सतपाल सिंह को फोन कर सूचना दी कि कर्मबीर की तबीयत अचानक खराब हो गई है और वे आकर उसे ले जाएं। घर में बेहोश मिला कर्मबीर, अस्पताल में मौत सूचना मिलने पर सतपाल सिंह अपने परिवार के साथ भलोजला पहुंचे और रईया से एक छोटा हाथी वाहन किराए पर लिया। जब वे प्रवीण कौर के घर पहुंचे, तो कर्मबीर वहां बेहोशी की हालत में पड़ा था। परिजन उसे तुरंत वाहन में डालकर ब्यास अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सतपाल सिंह को उसी समय संदेह हो गया था कि प्रवीण कौर, उसके पति सन्नी और उनके बेटे सुखदेव सिंह ने मिलकर कर्मबीर को कोई जहरीली चीज दी है। घटना के बाद थाना वैरोवाल पुलिस ने प्रक्रिया शुरू करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया और कर्मबीर का विसरा जांच के लिए एफएसएल (FSL) खरड़ भेज दिया। जांच के लिए विसरा भेजा मामले की पुष्टि करते हुए थाना वैरोवाल के हेड अमृतपाल सिंह ने बताया कि खरड़ लैब से विसरा रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद, उसके आधार पर आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले की विस्तृत जांच के लिए कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *