Headlines

चंडीगढ़ के श्री प्रणामी मंदिर में दूसरी बार चोरी:लोहे की रॉड से तोड़ा गोलक, पैसे लेकर आरोपी फरार; 100 मीटर दूर पुलिस स्टेशन




चंडीगढ़ के सेक्टर-39 की जीरी मंडी के पास स्थित श्री प्रणामी मंदिर में दूसरी बार चोरी की वारदात सामने आई है। इस बार चोरों ने मंदिर परिसर में बने श्री हनुमान मंदिर की गोलक को निशाना बनाया और उसमें रखे करीब 12 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि मंदिर से करीब 100 मीटर की दूरी पर पुलिस स्टेशन-39 स्थित है, इसके बावजूद चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देकर निकल गए। हालांकि, जिस इलाके में चोरी हुई है, वह मलोया पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है। लोहे की रॉड से तोड़ा गोलक मंदिर प्रबंधन के अनुसार, आरोपी चोरी की पूरी तैयारी के साथ आया था। उसने गोलक पर लगे ताले को तोड़ने के बजाय ऐसा तरीका अपनाया, जिससे कम आवाज हो और किसी को शक न हो। आरोपी अपने साथ लोहे की मजबूत रॉड लेकर आया था। उसने रॉड को गोलक के ढक्कन और लोहे की पट्टी के बीच फंसाकर उसे मोड़ दिया। आरोपी ने पहले मंदिर की रेकी की जैसे ही इतना गैप बन गया कि हाथ अंदर जा सके, उसने गोलक में रखी नकदी निकाल ली और बिना ताला तोड़े मौके से फरार हो गया। वारदात को अंजाम देने के तरीके से आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने पहले मंदिर की रेकी की थी। उसे गोलक की जगह, उसकी बनावट और उसे खोलने के तरीके की जानकारी थी। इसी वजह से उसने ताला तोड़ने के बजाय लोहे की पट्टी मोड़कर चोरी की, जिससे समय भी कम लगा और आवाज भी नहीं हुई। दिन में चोरी शाम तक किसी को भनक नहीं घटना रविवार दिन के समय हुई। उस दौरान किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। शाम को जब श्रद्धालु मंदिर में माथा टेकने पहुंचे तो उन्होंने गोलक का लॉक टूटा हुआ देखा। जांच करने पर पता चला कि उसमें रखी पूरी नकदी गायब थी। कोई स्पष्ट तस्वीर रिकॉर्ड नहीं हो पाई मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन इस बार भी आरोपी कैमरे में कैद नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि कैमरे का रुख दूसरी दिशा में था, जबकि आरोपी दूसरी तरफ से मंदिर में दाखिल हुआ। इसी कारण उसकी कोई स्पष्ट तस्वीर रिकॉर्ड नहीं हो पाई। एक महीने पहले इसी मंदिर में चोरी यह श्री प्रणामी मंदिर में चोरी की पहली घटना नहीं है। करीब एक महीने पहले भी चोरों ने इसी मंदिर को निशाना बनाया था। उस समय आरोपी मंदिर परिसर में स्थित माता रानी मंदिर का दानपात्र (गोलक) उखाड़कर अपने साथ ले गए थे। आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल सका मंदिर प्रबंधन के अनुसार, गोलक में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए करीब 10 हजार रुपये थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल सका। करीब एक सप्ताह बाद मंदिर का खाली गोलक बाहरी दीवार के पास बरामद हुआ। चोर उसमें रखी पूरी नकदी निकाल चुके थे और पहचान छिपाने के लिए गोलक को वहीं फेंककर फरार हो गए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *