Headlines

रायपुर के होटल-लॉज में पुलिस की रेड:89 जगहों पर अफसरों ने कराई जांच, 17 संदिग्धों का सत्यापन; 9 कारोबारियों को सुधार के निर्देश




रायपुर में अपराधों की रोकथाम और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने होटल-लॉज में चेकिंग अभियान चलाया। कमिश्नरेट पुलिस के मध्य जोन के 7 थाना क्षेत्रों में अधिकारियों ने 81 होटल, 7 लॉज और 1 धर्मशाला समेत 89 ठहराव स्थलों की जांच की। इस दौरान 17 संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया, जबकि सुरक्षा व्यवस्था में खामियां मिलने पर 9 संचालकों को सुधार के निर्देश दिए गए। पुलिस उपायुक्त मध्य जोन तारकेश्वर पटेल के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विवेक शुक्ला के पर्यवेक्षण में यह अभियान कोतवाली, गोलबाजार, गंज, मौदहापारा, सिविल लाइंस, देवेंद्र नगर और तेलीबांधा थाना क्षेत्रों में चलाया गया। सबसे ज्यादा 32 होटल गंज क्षेत्र में जांचे अभियान के दौरान कोतवाली क्षेत्र में 2 होटल, 2 लॉज और 1 धर्मशाला, गोलबाजार में 6 होटल, गंज में 32 होटल, मौदहापारा में 18 होटल और 1 लॉज, सिविल लाइंस में 13 होटल, देवेंद्र नगर में 4 लॉज और तेलीबांधा में 10 होटल जांचे गए। पुलिस टीमों ने होटलों में ठहरे लोगों का भौतिक सत्यापन किया। वैध पहचान पत्र, रजिस्टर, ऑनलाइन बुकिंग रिकॉर्ड और CCTV कैमरों की स्थिति की जांच की गई। संचालकों को निर्देश दिया गया कि बिना वैध ID किसी को कमरा न दें और सभी ग्राहकों का रिकॉर्ड व्यवस्थित रखें। 68 संचालकों को ‘समाधान’ ऐप की जानकारी पुलिस ने 68 होटल संचालकों को ‘समाधान’ ऐप के बारे में जानकारी दी। इसके जरिए संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना पुलिस तक तेजी से पहुंचाई जा सकती है। संचालकों को CCTV लगातार चालू रखने, रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने और कर्मचारियों का सत्यापन कराने के निर्देश भी दिए गए। नियमों का उल्लंघन पर होगी कार्रवाई- पुलिस पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर निगरानी मजबूत की जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *