Headlines

शक्कर सप्लाई के 40.19 लाख रुपए बकाया:भुगतान मांगने पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, दो पर केस




अशोकनगर की महावीर कॉलोनी निवासी रितिक कुमार जैन ने इंदौर की तीन फैक्ट्रियों पर शक्कर सप्लाई के 40.19 लाख रुपए का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है। उनकी शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने विजय जैसवानी और तरुण जैसवानी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 316(2), 351(2), 296(बी) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीन फैक्ट्रियों को दोनों फर्मों ने की थी शक्कर सप्लाई
रितिक जैन की फर्म रितिक ट्रेडिंग कंपनी, अशोकनगर और राजेंद्र कुमार अजीत कुमार फर्म, बीना ने इंदौर की GRV बिस्किट प्राइवेट लिमिटेड, केमको च्यू फूड प्राइवेट लिमिटेड और खालसा न्यूट्रीशन प्राइवेट लिमिटेड को शक्कर सप्लाई की थी। शिकायत के मुताबिक, शुरुआत में भुगतान समय पर किया गया, लेकिन बाद में रकम के भुगतान में टालमटोल होने लगी। पुलिस ने BNS की चार धाराओं में केस दर्ज
शिकायत में दोनों फर्मों की कुल 40 लाख 19 हजार 519 रुपए की राशि बकाया बताई गई है। इसमें रितिक ट्रेडिंग कंपनी के 12 लाख 26 हजार 199 रुपए और दूसरी फर्म के 27 लाख 93 हजार 320 रुपए शामिल हैं। रितिक जैन ने आरोप लगाया कि बकाया राशि मांगने पर उनके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने शिकायत और दस्तावेजों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *