Headlines

मोतिहारी में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़:विरोध करने पर मारपीट, सिर फट-हाथ टूटा; आरोपी गिरफ्तार




मोतिहारी के हरिपुर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ घर में घुसकर जबरदस्ती और मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना में पीड़िता सविता देवी गंभीर रूप से घायल हुई हैं, उनके सिर में गहरी चोट आई है और दाहिने हाथ की हड्डी टूट गई है। उनका इलाज सदर अस्पताल में जारी है। पीड़िता सविता देवी के अनुसार, यह घटना देर रात करीब दो बजे हुई। जब वह अपने घर में सो रही थीं, तभी गांव का 30 वर्षीय युवक हरिओम यादव उनके घर में घुस आया और जबरदस्ती करने लगा। पीड़िता ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उनका सिर फट गया और हाथ टूट गया। पीड़िता ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी हरिओम यादव को गिरफ्तार कर थाने ले गई और घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। सदर अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। थाने में आवेदन देने गए, तो पुलिस पकड़ा इस मामले में पीड़िता के भसुर रूदल साह ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि जब वह अपनी भाभी के साथ थाने में आवेदन देने गए, तो पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में ले लिया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद उन्हें पीआर बॉन्ड पर रिहा किया गया। हरिपुर थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष बोले-मामले की जांच की रही थानाध्यक्ष के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि पीड़िता के भसुर ने ही उसे मारपीट के लिए उकसाया था। इसी आधार पर भसुर को भी हिरासत में लिया गया था। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि पीड़िता द्वारा शाम करीब पांच बजे लिखित आवेदन दिया गया है, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *