Headlines

Bhavanimandi News | Police Seize MDMA Drugs from Car, Owner Absconding



भवानीमंडी उपखंड के पगारिया गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बाड़े में खड़ी कार से अवैध मादक पदार्थ MDMA (मिथाइलीन डाईऑक्सी मेथैमफेटामाइन) बरामद किया है। पुलिस ने कार से 37.72 ग्राम MDMA जब्त कर वाहन मालिक और बाड़े के स्वामी के खिलाफ एनडीपी

.

आरोपी नैन सिंह मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

थानाधिकारी बृजराज सिंह हाड़ा ने बताया कि एसपी के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत पगारिया पुलिस ने एरिया डोमिनेशन के दौरान पूर्व में एनडीपीएस एक्ट में चालानशुदा आरोपी नैन सिंह पुत्र दूले सिंह सोंधिया राजपूत निवासी गुराड़िया खुर्द, पगारिया के बाड़े में खड़ी कार की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान कार में एक पैकेट मिला। जांच करने पर उसमें MDMA होना पाया गया। पुलिस ने मौके से 37.72 ग्राम MDMA और कार को जब्त कर लिया।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपी नैन सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी के फरार होने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और मादक पदार्थ की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *