![]()
नोएडा में मंगलवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इससे मौसम सुहावना है। साथ ही लोगों को उमस से राहत मिली है। आईएमडी ने दो दिन का यलो अलर्ट जारी किया है। गरज के बारिश होगी। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट आएगी। इसके बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रिकार्ड किया गया। दोपहर बाद तेज बारिश के आसार है। उस दौरान तापमान में कमी आएगी। बुधवार को दो डिग्री तक तापमान गिरेगा। साथ दिन भर रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। इसके बाद 30 जुलाई से लेकर 2 अगस्त तक हल्की बारिश होगी। इस दौरान आईएमडी का कोई अलर्ट नहीं है। ऐसे में लोगों को तेज उमस का सामना करना पड़ेगा। वातावरण में नमी की मात्रा करीब 80 से 90 प्रतिशत रहेगी। वहीं जल भराव से निपटने के लिए नोएडा में नालों में साफ-सफाई का काम किया जा रहा है। साथ ही गढ्ढों को भरा जा रहा है।
Source link
नोएडा में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस:IMD का दो दिन तक यलो अलर्ट, रुक-रुक कर होगी बारिश
