Headlines

मऊ में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, VIDEO:प्रेमी को जेल से छुड़ाने की जिद्द पर अड़ी, समझाने पर एक घंटे बाद नीचे उतरी




मऊ में मंगलवार को एक युवती अपने प्रेमी को जेल से छुड़ाने की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ लग गई। वह कहने लगी पुलिस मेरे बॉयफ्रेंड को जेल से निकालेगी, तभी मैं नीचें उतरूंगी। क स्थानीय लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर हलधरपुर थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवती को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। मामला हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा कस्बे का है। अब जानिए पूरा मामला… युवती बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसका ननिहाल रतनपुरा कस्बे में है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वह कस्बे के मोबाइल टावर पर अचानक चढ़ गई। वह नीचे उतरने को तैयार नहीं थी। सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नीचे उरतने को तैयार ही नहीं थी। पुलिस के अनुसार, युवती का रतनपुरा निवासी संजय यादव से अफेयर था। कुछ समय पहले दोनों घर से भाग गए थे। लड़की के घर वालों ने बलिया के नगरा थाने में लड़के के खिलाफ केस भी दर्ज कराया था। इसके बाद युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। युवती प्रेमी को जेल से रिहा करने की मांग कर रही थी। इसी जिद में वह टावर पर चढ़ी थी। एक घंटे बाद लड़की नीचे उतरी। पुलिस युवती को हलधरपुर थाने ले आई। यहां उससे पूछताछ की जा रही है। लड़की के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। क्षेत्राधिकारी (सीओ) दिनेश दत्त मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती का प्रेमी एक मामले में जेल में बंद है। उसे छुड़ाने की मांग को लेकर युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी थी। पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया है और उससे पूछताछ जारी है। मामले की आगे की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *