टिल्लू पंप में करंट लगने से युवक की मौत:दतिया में दो बेटियों के पिता और परिवार के इकलौते बेटे के साथ हादसा




दतिया के भांडेर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर मोहल्ले में मंगलवार सुबह टिल्लू पंप में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 9 बजे अरविंद तिवारी घर पर अकेले थे। उनकी पत्नी मंदिर जाने से पहले टिल्लू पंप में करंट आने की बात बताकर गई थीं। उस समय उनकी दोनों बेटियां स्कूल गई हुई थीं। बताया जा रहा है कि अरविन्द्र पंप की जांच करने लगे, तभी वे करंट की चपेट में आ गए। अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम कुछ देर बाद जब उनकी पत्नी घर लौटीं तो उन्होंने अरविंद को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। परिजन तत्काल उन्हें भांडेर के स्थानीय अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें दतिया जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अरविंद तिवारी परिवार के इकलौते पुत्र थे। वे ड्राइविंग और खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *