![]()
कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपचो चौक के पास एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक महिला की पहचान जयनगर थाना क्षेत्र के मकतपुर निवासी पिंकी राणा के रूप में की गई है। वहीं, घायल युवक मरकच्चो निवासी 18 वर्षीय कासिम अंसारी है। जानकारी के अनुसार, कासिम अंसारी अपने एक मित्र के साथ बाइक से कोडरमा से अपने घर मरकच्चो जा रहा था। इसी दौरान जयनगर के पिपचो चौक के पास पिंकी राणा सड़क पार कर कचरा फेंकने जा रही थीं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला काफी दूर जा गिरीं इसी बीच कासिम की बाइक अनियंत्रित हो गई और उसने महिला को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिंकी काफी दूर जा गिरीं और उनके दोनों पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। कासिम को भी इस टक्कर में हल्की चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एम्बुलेंस को बुलाया और दोनों घायलों को सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान पिंकी राणा की मौत हो गई। कासिम अंसारी का इलाज अभी जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचे। शव को देखते ही वे रोने-बिलखने लगे।
Source link
कोडरमा में बाइक की टक्कर से महिला की मौत:जयनगर के पिपचो चौक के पास हुआ हादसा, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
