![]()
भिंड में शुक्रवार सुबह नीम की दातून तोड़ते समय एक बुजुर्ग हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। लोहे के सरिए से पेड़ की डाल तोड़ते समय सरिया ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। करंट लगने से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले
.
जानकारी के अनुसार, अटेर रोड निवासी मुन्नालाल शर्मा (60) शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे घर के सामने केके ईंट भट्टे वाली गली में गए थे। यहां सड़क किनारे लगे नीम के पेड़ से दातून तोड़ने के लिए वह लोहे के सरिए का इस्तेमाल कर रहे थे। दातून तोड़ने के दौरान सरिया ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। लाइन के संपर्क में आते ही मुन्नालाल करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलसने के बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ा हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग और परिजन पहुंच गए। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना के बाद पुलिस ने शव को पीएम हाउस भेजा। यहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
देहात पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसा हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से होना बताया जा रहा है।
