![]()
बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है। गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला तेघड़ा थाना क्षेत्र के गौशाला चरखी में बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान लाखो थाना क्षेत्र स्थित धबौली गांव के रहने वाले अवधेश राम के पुत्र शुभम कुमार (18) के रूप में हुई है। मामा के घर शादी में शामिल होने आया था
अनुसार शुभम कुमार तेघड़ा थाना क्षेत्र स्थित गौशाला के समीप चरखी स्थित अपने मामा के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया हुआ था। कल शाम करीब 7:00 बजे शुभम घर से बाहर निकला था। इसी दौरान रास्ते में अंधेरे का फायदा उठाकर घात लगाए अज्ञात हमलावरों ने उस पर अचानक हमला कर दिया और गोली चला दी। गोली शुभम के कमर पास जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में घायल शुभम को बेगूसराय ग्लोकल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन कर शुभम के कमर में फंसी बुलेट (गोली) को बाहर निकाल दिया है। FSL की टीम को भी मौके पर बुलाया गया
डॉक्टरों के अनुसार शुभम की स्थिति अब स्थिर है और वह पूरी तरह से खतरे से बाहर है। घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा थाना की पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए FSL की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने अस्पताल में घायल शुभम का फर्द बयान लिया है। एसपी मनीष ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। तेघड़ा डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर घटना में शामिल अज्ञात अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी की जा रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर घटना का उद्भेदन किया जाएगा।
Source link
बेगूसराय में युवक को गोली मारी, कमर से निकली बुलेट:मामा के यहां शादी में आया था, पेशाब करने के दौरान अंधेरे में हमला, एफएसएल जांच शुरू
