Headlines

कांगड़ा में मिंजर विसर्जन के साथ मेला संपन्न:माता बज्रेश्वरी देवी की मिंजर बनेर खड्ड में प्रवाहित; कई इलाकों में गुजरी शोभायात्रा




कांगड़ा में मिंजर मेले का समापन माता श्री बज्रेश्वरी देवी की मिंजर के बनेर खड्ड में विसर्जन के साथ हो गया। यह विसर्जन एक शोभायात्रा के साथ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। माता श्री बज्रेश्वरी देवी के दरबार से शुरू हुई यह शोभायात्रा ढोल-नगाड़ों और विशेष पूजा-अर्चना के बाद कांगड़ा के मुख्य बाजारों से होते हुए बनेर खड्ड पहुंची। यहां विधि-विधान से माता को चढ़ाई गई पीली डोरी से सुशोभित मिंजर को प्रवाहित कर दिया गया। इस शोभायात्रा के दौरान एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा, एपीएमसी अध्यक्ष निशु मोंगरा, एसडीएम कांगड़ा डॉ. अंजलि गर्ग, तहसीलदार कांगड़ा प्रकाश चंद, ट्रस्ट सदस्य अशोक हिमाचली, उमाकांत, इशांत चौधरी, विजय सहगल सहित अन्य ट्रस्ट सदस्य और मंदिर के वरिष्ठ पुजारी मौजूद रहे। रीति-रिवाज के साथ बांधी गई थी मिंजर माता श्री बज्रेश्वरी देवी की पिंडी पर पीली डोरी से सुशोभित मिंजर पिछले मंगलवार को पूरे रीति-रिवाज के साथ बांधी गई थी। वर्षों पुरानी इस परंपरा के अनुसार, एक सप्ताह बाद इस मिंजर का विसर्जन किया जाता है। यह मिंजर सावन के महीने के पहले मंगलवार को बांधी जाती है और इंद्रदेव को समर्पित होती है, ताकि बरसात से क्षेत्र में कोई नुकसान न हो। शोभायात्रा माता मंदिर से शुरू होकर नेहरू चौक, मेन बाजार, तहसील चौक और गुप्त गंगा से होती हुई बनेर खड्ड पहुंची।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *