Headlines

इलेक्ट्रॉनिक दुकान की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार:चोरी की केबल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, दो साथी अब भी फरार




शिवपुरी में पोहरी थाना पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक दुकान में हुई चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई केबल और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल सहित करीब 60 हजार रुपए का मशरूका बरामद किया गया है। मामले में दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। थाना प्रभारी रवि चौहान ने बताया कि 27 जुलाई को ग्राम जटवारा निवासी देवेंद्र कुशवाह (23) ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने उनकी इलेक्ट्रॉनिक दुकान का ताला तोड़कर केबल और अन्य सामान चोरी कर लिया था। चोरी गए सामान की कीमत करीब 35 हजार रुपए बताई गई थी। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने संजय कॉलोनी, शिवपुरी निवासी राजा विश्वकर्मा (24) को गिरफ्तार कर लिया। दो साथियों के साथ वारदात करना कबूला पूछताछ में आरोपी ने विजय कल्हार और लक्ष्मण कल्हार के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। उसने बताया कि तीनों आरोपी पैशन प्रो मोटरसाइकिल (एमपी 33 एमएस 7067) से नायरा पेट्रोल पंप के पास स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकान पहुंचे थे। दुकान का ताला तोड़कर केबल चोरी की और उसे सफेद बोरी में भरकर गौशाला के पास पिपरघार पुलिया के नीचे छिपा दिया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने करीब 20 हजार रुपए की चोरी गई केबल और वारदात में इस्तेमाल 40 हजार रुपए कीमत की मोटरसाइकिल बरामद कर ली। इस तरह कुल 60 हजार रुपए का मशरूका जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार दोनों आरोपियों की तलाश जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *