![]()
अलवर में दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष लंबे समय से बुलेट बाइक और 5 लाख रुपए की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहा था। परिजनों ने बताया कि विवाहिता के चोट के निशान भी मिले है। मामला सदर थाना क्षेत्र के चिरखाना गांव में मंगलवार दोपहर 12 बजे की है, जहां परिजनों ने सदर थाना पुलिस को शिकायत देकर सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या और दहेज प्रताड़ना की धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पीहर पक्ष की ओर से मामले में पति समेत 11 लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया है। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों की पड़ताल की जा रही है। हालांकि, शाम को 5 बजे पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। बुलेट बाइक और 5 लाख की मांग कर रहा था ससुराल पक्ष शिकायत के अनुसार, गोपालगढ़ (डीग) निवासी मुबीन पुत्र असलम ने बताया कि उसकी बहन दिलशान उर्फ दिलशाना का निकाह 11 मई 2022 को चिरखाना निवासी अरबाज के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोग कम दहेज लाने का ताना देने लगे। वे लगातार दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और 5 लाख रुपए की मांग करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता के साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की जाती थी। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर की हत्या परिजनों का आरोप है कि कई बार दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास भी हुए, लेकिन ससुराल पक्ष का व्यवहार नहीं बदला। इसके बाद विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसकी हत्या की गई है। पीड़ित परिवार ने पति समेत ससुराल पक्ष के 11 लोगों के खिलाफ हत्या, दहेज प्रताड़ना और अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Source link
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मिले चोट के निशान:पति समेत 11 लोगों पर हत्या का आरोप; परिजन बोले- बुलेट बाइक और 5 लाख की मांग करते थे
