Headlines

हमीरपुर में छुट्टी पर आए सैनिक ने की आत्महत्या:रात को खाना खाकर सोने गए, सुबह पत्नी ने देखा फंदे से लटका मिला शव




हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दुखद और स्तब्ध कर देने वाली खबर सामने आई है। उपमंडल बड़सर के तहत आने वाले गांव लोहारली में भारतीय सेना के एक जवान का शव उनके ही घर में फंदे से लटका हुआ पाया गया। सूचना मिलते ही बड़सर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुँची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सभी कानूनी प्रक्रियाओं और पोस्टमार्टम के बाद जवान के पार्थिव शरीर को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पीछे पत्नी और ढाई साल की बेटे को छोड़ गए मृतक जवान की पहचान रवि कुमार हाल ही में छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे।रवि कुमार अपने पीछे पत्नी और ढाई साल के मासूम बेटे को छोड़ गए हैं। इस अचानक हुई घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जवान रवि कुमार रोजमर्रा की तरह रात को परिजनों के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए थे। अगले दिन सुबह जब उनकी पत्नी कमरे में पहुँचीं, तो उन्होंने रवि कुमार को संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ देखा। यह दृश्य देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद तुरंत स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी गई। आत्महत्या के कारणों की तलाश में जुटी पुलिस मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी लालमन शर्मा ने बताया कि बड़सर पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम हर संभावित पहलू से मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। डीएसपी ने कहा कि आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *