![]()
लुधियाना की सेंट्रल जेल लुधियाना में प्रतिबंधित सामान के खिलाफ चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान खुलासा हुआ। दो बंदियों के कब्जे से मोबाइल फोन बरामद हुए, जबकि एक टच स्क्रीन मोबाइल लावारिस हालत में मिला। जेल प्रशासन की शिकायत पर डिवीजन नंबर-7 थाना पुलिस ने दो बंदियों और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बलिहार सिंह, सहायक सुपरिटेंडेंट, केंद्रीय जेल लुधियाना ने बताया कि 27 जुलाई 2026 को जेल परिसर में नियमित चेकिंग के दौरान बंदियों की तलाशी ली गई। इस दौरान बंदी गुरप्रीत सिंह के कब्जे से एक SNEXIAN कंपनी का काले रंग का कीपैड मोबाइल फोन, बैटरी और सिम कार्ड सहित बरामद हुआ। पुलिस अब पता करने में जुटी है कि मोबाइल में जो सिम चल रहा है वह किसने नाम पर है। वहीं मोबाइल से किन लोगों को काल गई है और आई है। सिम कार्ड और बैटरी भी मिले इसके अलावा बंदी रोहित कुमार के पास से भी एक कीपैड मोबाइल फोन, सिम कार्ड और बैटरी सहित मिला। तलाशी अभियान के दौरान जेल परिसर से एक टच स्क्रीन मोबाइल फोन भी लावारिस हालत में बरामद किया गया। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने जेल के भीतर प्रतिबंधित सामग्री रखकर जेल नियमों का उल्लंघन किया है। डिवीजन नंबर-7 थाना पुलिस ने सहायक सुपरिटेंडेंट बलिहार सिंह की शिकायत पर बंदी गुरप्रीत सिंह, बंदी रोहित कुमार और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रिजन एक्ट की धारा 52-A(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मोबाइल फोन जेल के अंदर कैसे पहुंचे और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
Source link
लुधियाना सेंट्रल जेल में चेकिंग दौरान खुलासा:बैरकों में बंद दो बंदियों से मिले मोबाइल, अज्ञात के खिलाफ भी केस
