![]()
हरियाणा की जननायक जनता पार्टी (JJP) के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला को दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा था। इस दौरान INSO प्रदेशाध्यक्ष दीपक मलिक युवक के गले में हाथ डालकर साइड में ले गए थे। अब इस मामले में युवक खुद सामने आया है। युवक का नाम नीरंजन कालीरामन है और वह भिवानी का रहने वाला है। नीरंजन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो पोस्टर कर बताया कि उस दिन क्या हुआ था। नीरंजन ने बताया कि “मैं दिग्विजय चौटाला से सवाल पूछ रहा था तो, INSO के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मलिक मुझे एक तरफ ले गए और धमकी दी कि तुझे गोली मरवा देंगे तेरे जैसे पता नहीं इन्होंने कितने निपटा दिए ये बहुत बड़ी फिल्म है”। बता दें दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान दिग्विजय चौटाला को विरोध का सामना करना पड़ा था। दिग्विजय और युवक के बीच करीब 26 सेकेंड तक बातचीत हुई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। हालांकि दीपक मलिक को जब फोन किया तो उन्होंने फोन रिसिव नहीं किया। दिग्विजय चौटाला के विरोध की दो तस्वीरें… जानिए नीरंजन ने किस तरह के आरोप लगाए… इनको पहले बेरिगेट से बाहर फेंका था : नीरंजन ने बताया कि जब धमेंद्र प्रधान का इस्तीफा हुआ तो ये लोग (दिग्विजय चौटाला) आ रहे थे। पहले भी ये लोग आए थे तो इनको बेरिगेट से बाहर फेंक दिया था। इसके बाद ये वीडियो वायरल हुआ था। ये जब आए तो इनको देखकर मेरे सवाल उठे जो लोगों के भी सवाल हैं। जब ये लोग साढ़े 4 साल सत्ता में थे और मलाई खा रहे थे। तब से सवाल मन में थे। जब छात्रों की जीत हुई तो ये लोग आए हुए थे। दिग्विजय से सवाल किया तो मुंह मोड़ा : नीरंजन ने बताया कि इनसे सवाल किए गए तो नेता जी ने सवाल से मुंह मोड़ लिया। नीरंजन ने दीपक मलिक के बारे में बताया कि मैं नहीं जानता था ये कौन आदमी है। नेता जी ने सवाल का जवाब तो दिया नहीं उनका मुंह लटक गया था। उनके पास मेरे सवाल का जवाब नहीं था। ये पूरे हरियाणा के युवाओं का सवाल था। दीपक मलिक बोला-तेरे जैसे कितने निपटा दिए : दीपक मलिक पर आरोप लगाते हुए नीरंजन ने बताया कि इसने साइड में ले जाकर कहां कि तेरे को गोली मरवा देंगे। तो ये सोच रहा है ना जो हुआ है ये बहुत बड़ी फिल्म है, छोटा मोटा मामला समझ रहा है क्या। उसने कहा तेरे जैसे हमने पता नहीं कितने मिटा दिए। मैंने दीपक मलिक से कहा कि अगर लोकतंत्र में सवाल करना गुनाह है ना तो तुम ये बाहुबलि बनना छोड़ दो। जनता सब जानती है ये मुर्ख नहीं है। किसान आंदोलन में इन्होंने मलाई खाई : नीरंजन ने बताया कि किसान आंदोलन में उस पर नांगलोई में लाठीचार्ज हुआ था और उसको चोट भी लगी थी। पूरे आंदोलन में हम सक्रिय रहे मगर इन लोगों ने एक बयान तक समर्थन में जारी नहीं किया। इसके पापा(अजय चौटाला) ने तो किसानों को बीमारी बता दिया था। ये उस टाइम मलाई चाट रहे थे। मैं तो 750 किसानों की मौत का जिम्मेदार इनको मानता हूं। जानिए दिग्विजय और नीरंजन के बीच क्या बातचीत हुई… दिग्विजय: कैसे हैं? नीरंजन: क्या कर रही है बीजेपी, देख रहे हो। दिग्विजय: आज ये… नीरंजन: आप नहीं मिलते तो ये हाल नहीं होता। इनसो अध्यक्ष: भाई साहब नहीं मिले। नीरंजन: शुरुआत आपने की, देवीलाल परिवार ने की। आप हरियाणा में बगावत करते तो ये हाल नहीं होता। दिग्विजय: नहीं, नहीं। इसके बाद इनसो अध्यक्ष युवक को पकड़ कर एक तरफ ले जाते हैं।
Source link
INSO प्रदेशाध्यक्ष पर गोली मारने-धमकाने के आरोप:जंतर-मंतर पर दिग्विजय से लड़ने वाले युवक का खुलासा, मुझे कहा-तेरे जैसे पता नहीं कितने निपटा दिए
