![]()
ओडिशा और पश्चिम बंगाल के पास बने डीप डिप्रेशन के असर से छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि रायपुर, दुर्ग, बस्तर और बिलासपुर संभाग के कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। इस मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में बारिश सामान्य श्रेणी में है, लेकिन सामान्य से 18% कम दर्ज की गई है। इधर, प्रदेश में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खड़गवां ब्लॉक के शिवपुर गांव में हुआ, जहां खेत में काम कर रहे 3 ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। घायलों का खड़गवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। वहीं, सूरजपुर जिले के नमदगीरी गांव में खेत में काम कर रहे किसान विनय देवांगन (35) की बिजली गिरने से मौत हो गई। तीसरा हादसा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में हुआ, जहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला मजदूर की जान चली गई, जबकि 6 अन्य महिलाएं घायल हो गईं। उधर, सारंगढ़-बरमकेला के लाट नाले में बही कार में सवार पूर्व सरपंच देवनारायण पटेल और उनकी पत्नी का 2 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। तस्वीरें देखिए… गरियाबंद में बाढ़ जैसे हालात लगातार बारिश से प्रदेश के कई नदी-नाले उफान पर हैं। गरियाबंद जिले के छिन्दोला-आमामोरा मार्ग पर बाढ़ जैसे हालात हैं। खोलापारा नाले के ऊपर से पानी बह रहा है। इस दौरान एक बाइक सवार ने नाले को पार करने की कोशिश की तो वह गिर गया। वहां मौजूद अन्य लोगों ने उसे बहने से बचाया। जलभराव के कारण आमामोरा, ओढ़, कुकरार और नगरार का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। वहीं, सारंगढ़-बरमकेला में लाट नाले में बही कार में सवार पूर्व सरपंच देवनारायण पटेल और उनकी पत्नी का 2 दिन बाद भी पता नहीं चल सका है। दोनों की तलाश जारी है। अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। वहीं कुछ स्थानों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। अगले दो दिनों तक भी कई इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। रायपुर का मौसम रायपुर में बुधवार (29 जुलाई) को दिनभर बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम तापमान 23°C के आसपास रहने का अनुमान है। l दुर्ग सबसे ज्यादा गर्म रहा प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.8°C दुर्ग में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.6°C पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड हुआ। क्यों हो रही है इतनी बारिश? मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, ओडिशा और आसपास बने डीप डिप्रेशन का असर अब छत्तीसगढ़ पर साफ दिखाई दे रहा है। यह सिस्टम अगले 24 घंटे में उत्तर ओडिशा, दक्षिण झारखंड और उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा। इसके साथ ही सक्रिय मानसून ट्रफ भी प्रदेश में नमी पहुंचा रही है, जिससे लगातार तेज बारिश की स्थिति बनी हुई है।
Source link
बिजली गिरने से 3 हादसों में 5 मौतें, 11 घायल:पूर्व सरपंच और पत्नी 60 घंटे से लापता; 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट
