![]()
भरमौर प्रशासन ने श्री मणिमहेश यात्रा-2026 के लिए के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट (https://manimaheshyatra.hp.gov.in/) लॉन्च कर दी है, जिससे श्रद्धालु अब घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे और यात्रा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानक
.
़अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (ADM) भरमौर विकास शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह पोर्टल श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिस पर पंजीकरण के अलावा यात्रा मार्ग, सुरक्षा एडवाइजरी, मौसम संबंधी सूचनाएं और आवश्यक दिशा-निर्देश भी उपलब्ध हैं।
यात्रा के लिए स्वास्थ्य परीक्षण आवश्यक जरूर कराएं
प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य रूप से पूरा करें और दिशा-निर्देशों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें। एडीएम ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा एक कठिन पर्वतीय यात्रा है, इसलिए यात्रियों को यात्रा से पहले अपना स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य करवाना चाहिए और अपने साथ पंजीकरण प्रमाण-पत्र तथा वैध फोटो पहचान-पत्र रखना चाहिए।
दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के चलते गर्म कपड़े और रेनकोट जरूर रखें
बदलते मौसम और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के मद्देनजर श्रद्धालुओं को गर्म कपड़े, रेनकोट, ट्रैकिंग जूते, टॉर्च और आवश्यक दवाइयां साथ रखने की सलाह दी गई है। साथ ही, मौसम विभाग और प्रशासन की चेतावनियों का पालन करने तथा पवित्र मणिमहेश धाम की स्वच्छता बनाए रखने की अपील भी की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से बचा जा सके और यात्रा सुगम व सुरक्षित हो सके।
