Headlines

Punjab Congress Visit | Bhupesh Baghel Strategy 2027 & Infighting Fix


पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल।

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल 30 जुलाई को चंडीगढ़ पहुंचेंगे। वह 31 जुलाई से 8 अगस्त तक राज्य के 10 दिवसीय दौरे पर रहेंगे।

.

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी को खत्म करना और जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय करना है। बघेल पंजाब के लगभग सभी जिलों का दौरा करेंगे, जहां वह कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं के साथ सीधे संवाद करेंगे।

भूपेश बघेल।

भूपेश बघेल।

2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा

बैठकों के दौरान संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की राय जानने और 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। पार्टी नेतृत्व का लक्ष्य कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरना और उन्हें एकजुट करना है। इस महत्वपूर्ण दौरे की शुरुआत 31 जुलाई को शहीदों की धरती श्री फतेहगढ़ साहिब से होगी।

संगठन में संभावित बदलावों की उम्मीद

राजनीतिक विश्लेषक इसे कांग्रेस की चुनावी तैयारियों की दिशा में एक अहम कदम मान रहे हैं। इस दौरे के जरिए भूपेश बघेल पार्टी के अंदरूनी मतभेदों को दूर करने, संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करने का प्रयास करेंगे। इससे संगठन में संभावित बदलावों की उम्मीद जताई जा रही है।

पहले भी चंडीगढ़ में कर चुके बैठक

गौरतलब है कि इससे पहले भी भूपेश बघेल छह दिन तक चंडीगढ़ में रहकर पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें कर चुके हैं। उस दौरान उन्होंने पार्टी में चल रही गुटबाजी और संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तृत रिपोर्ट कांग्रेस हाईकमान को सौंपी थी। इसके बाद हाईकमान ने पंजाब कांग्रेस की चुनाव समितियों और संगठनात्मक ढांचे में बड़े बदलाव की संभावनाओं से इनकार कर दिया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *