![]()
मुरादाबाद में कांवड़ यात्रा के दौरान रोडवेज बसों की रफ्तार 30 किमी प्रति घंटा रहेगी। यात्रियों और कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने यह व्यवस्था लागू की है। सावन माह के दौरान सभी बसों का संचालन निर्धारित गति सीमा में होगा। चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग के निर्देश दिए गए हैं और बसों में स्पीड गवर्नर समेत अन्य सुरक्षा मानकों की नियमित जांच की जाएगी। सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रियों और कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने व्यापक तैयारियां की हैं। इसके तहत रोडवेज बसों की अधिकतम गति 30 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है। परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि यात्रा अवधि में सभी बस चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करना होगा। हाईवे पर बसों और अन्य हल्के वाहनों का संचालन विशेष सतर्कता के साथ किया जाएगा। चालकों और खलासियों/परिचालन स्टाफ को प्रतिदिन सुरक्षित ड्राइविंग, यातायात नियमों के पालन और आपात स्थिति से निपटने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। इसके अलावा बसों में स्पीड गवर्नर समेत अन्य सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच कराई जाएगी। निगम का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी मुस्तैदी से करेंगे। यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता क्षेत्रीय प्रबंधक अंबरीन अख्तर ने बताया कि सावन माह में किसी भी दुर्घटना की आशंका को कम करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रोडवेज पूरी तरह तैयार है।
Source link
कांवड़ यात्रा में बसों की रफ्तार 30 किमी/घंटा रहेगी:मुरादाबाद में परिवहन निगम ने लागू किए सुरक्षा नियम
