Headlines

Panipat House Theft Case | Thieves Caught on CCTV Footage Stealing Cash


पानीपत1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
वारदात के बाद गली से निकलती हुई कूड़ा बीनने वाली महिलाएं सीसीटीवी में कैद हुई। - Dainik Bhaskar

वारदात के बाद गली से निकलती हुई कूड़ा बीनने वाली महिलाएं सीसीटीवी में कैद हुई।

पानीपत शहर के थाना सिटी क्षेत्र के अंतर्गत सूने पड़े मकान को निशाना बनाकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। कूड़ा उठाने वाली 4 से 5 महिलाओं पर मकान का ताला तोड़कर नकदी, जेवर और घरेलू सामान से भरी तिजोरी ही उठाकर ले जाने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

बीमार मां को किराए के मकान में ले गया था बेटा, खाली था मकान

थाना सिटी पुलिस को दी शिकायत में डालचन्द ने बताया कि वे तीन भाई हैं और मकान छोटा होने के कारण अलग-अलग जगहों पर रहते हैं। इस मकान में उनकी बुजुर्ग माता रहती थीं। हालांकि, मां के बीमार होने के कारण डालचन्द पिछले करीब 2 महीनों से उन्हें अपने साथ किराए के मकान में ले गए थे, जिसके चलते यह मकान बंद पड़ा हुआ था।

सुबह 6 से 7 बजे के बीच वारदात, तिजोरी ही उखाड़ ले गईं महिलाएं

पीड़ित के अनुसार, बीते 26 सितंबर की सुबह करीब 6:13 से 7:00 बजे के बीच कूड़ा उठाने वाली 4-5 महिलाओं ने बंद मकान का ताला तोड़ दिया और अंदर दाखिल हो गईं।

  • पेंशन के 1 लाख रुपये व जेवर चोरी: आरोपी महिलाएं घर में रखी पूरी तिजोरी ही उठाकर ले गईं। तिजोरी में बुजुर्ग मां की पेंशन के जोड़कर रखे गए करीब 1 लाख रुपए नकद और कुछ कीमती जेवर मौजूद थे।
  • तीन कमरों का सामान खंगाला: महिलाओं ने घर के तीनों कमरों का सारा सामान खंगाल डाला और रसोई में रखे 2 रसोई गैस सिलेंडर सहित अन्य सामान समेटकर फरार हो गईं।

पुलिस जांच में जुटी

पीड़ित डालचन्द ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाते हुए अपनी अर्जी पर त्वरित सख्त कार्रवाई करने और चोरी हुआ माल बरामद कराने की मांग की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगालकर उनकी पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *