![]()
पटना सिटी के खाजेकला टिकियाटोली छोटी बाजार में एक सूरज कुमार गुप्ता नाम के युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। इलाज के दौरान गुरू गोविंद सिंह में युवक ने दम तोड़ दिया था। इस मामले में पटना पुलिस ने 12 घंटे में खुलासा कर दिया है। सूरज का आकाश से विवाद था पूर्वी SP शैलजा ने बताया कि घटना के पीछे की वजह पुरानी रंजिश है। इसी रंजिश में यह घटना को अंजाम दिया गया है। सूरज का आकाश से विवाद था। इसी में उसने हमला किया था। आरोपी आकाश को अरेस्ट कर लिया गया है। देखें घटना के बाद की तस्वीरें… गिरफ्तार अभियुक्त अकाश की निशानदेही पर घटना मे प्रयोग किये गये चाकू एवं अभियुक्त का खून से सना हुआ जींस पैंट बरामद किया गया है।
Source link
पटना- पुरानी रंजिश में युवक की हुई हत्या:पुलिस ने खुलासा किया, खून से सना कपड़ा भी बरामद
