Headlines

लुधियाना में ऑटो रिपेयर की दुकान में लगी आग:शार्ट सर्किट से हुआ धमाका, एक्टिवा-मोटरसाइकिल हुई राख




लुधियाना के टिब्बा रोड पर संजय तलवार के ऑफिस वाली गली में वर्मा ऑटो रिपेयर की दुकान में देर शाम अचानक आग लग गई। दुकान के अंदर रिपेयर के लिए खड़ी एक एक्टिवा और मोटरसाइकिल आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं। आस-पास के दुकानदारों की सूझबूझ और समय रहते किए गए प्रयास से आग को फैलने से रोक लिया गया। दुकान से महज दो गज की दूरी पर बिजली का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था, लेकिन आग वहां तक नहीं पहुंची। जानकारी के अनुसार दुकान संचालक दुकान बंद करके घर चला गया था। आस-पास के दुकानदारों ने दुकान के अंदर से धुआं निकलते देखा। उन्होंने तुरंत दुकान मालिक को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद मालिक ने अपने कर्मचारी को मौके पर भेजा। कर्मचारी ने दुकान पर पहुंचकर शटर का ताला खोला तो अंदर एक्टिवा और मोटरसाइकिल में आग लगी हुई थी। आसपास के लोगों की मदद से दोनों वाहनों को तुरंत बाहर निकाला गया। इसके बाद लोगों ने पानी की बाल्टियों की मदद से आग पर काबू पा लिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग लगने का कारण एक्टिवा की बैटरी में हुआ शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि आग लगने के सही कारण का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। लोगों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे यह दुकान के बाहर और आस-पास की दुकानों तक नहीं फैल सकी। ट्रांसफार्मर तक पहुंचती आग तो बढ़ सकता था खतरा
दुकान के बिल्कुल नजदीक बिजली का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। गनीमत रही कि आग उस तक नहीं पहुंची। यदि आग ट्रांसफार्मर तक पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। आसपास के लोगों की तत्परता से स्थिति को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *