Headlines

पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे कोटरोपी में 5 घंटे बाद बहाल:NHAI ने अल्टरनेटिव सड़क बनाई; 40 मीटर सड़क धंसने से बंद हुआ था NH




मंडी जिले के कोटरोपी में भारी बारिश के बाद बंद पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे 154 बहाल कर दिया गया है। नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने कोटरोपी में लगभग 40 मीटर सड़क धंसने के बाद वैकल्पिक सड़क बना दी है। इससे हाईवे को लगभग 5 घंटे बाद सभी प्रकार के वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। अब सभी छोटे-बड़े वाहन कोटरोपी से भेजे जा रहे हैं। बता दें कि सुबह के वक्त कोटरोपी में सड़क का 40 मीटर से ज्यादा हिस्सा धंस गया था। इसे देखते हुए हाईवे को बड़े वाहनों के लिए एहतियातन बंद कर दिया गया था। यहां पर मंगलवार शाम को नाले में भारी मात्रा में पानी आने के बाद लैंडस्लाइड शुरू हो गया था। आज सुबह तक सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। इसके बाद NHAI ने कुछ घंटे तक बड़े वाहनों की आवाजाही रोक दी थी। अल्टरनेटिव रोड भी बंद इस बीच, वैकल्पिक सड़क घटासनी-झटिंगरी-बाया कटिंडी पर भी मलबा गिर गया। इससे यह सड़क भी बंद हो गई। इससे मंडी की ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित रही। हालांकि दोपहर बाद इसे भी बहाल कर दिया गया। मंडी में 79 सड़कें बंद मंडी जिले में बारिश के कारण 79 सड़कें बंद हैं। इनमें सराज में 33, पधर में 19, थलौट में 17, धर्मपुर में 4, सुंदरनगर में 2, तथा करसोग, जोगिंद्रनगर और मंडी-दो में एक-एक सड़क शामिल है। इसके अतिरिक्त, 8 बिजली वितरण ट्रांसफार्मर और सरकाघाट की एक पेयजल योजना भी बाधित है। कोटरोपी लैंडस्लाइड से 2017 के हादसे की याद ताजा बता दें कि कोटरोपी में साल 2017 में भी भीषण लैंडस्लाइड हुआ था। तब यहां एक ढाबे हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की दो बसें रुकी थी और पहाड़ी से अचानक मलबा आ गया था। इसमें लगभग 49 लोगों की जान चली गई थी। उस हादसे के बाद यहां नया मार्ग बनाया गया था। कोटरोपी में हाईवे धंसने के PHOTOS..



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *