पूर्वजों के लिए अनुष्ठान करते लोग।
शाजापुर के स्टेशन रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ में सोमवार से सामूहिक श्राद्ध-तर्पण कार्यक्रम शुरू हो गया है। यह आयोजन पितृपक्ष के पावन अवसर पर किया जा रहा है।
.
कार्यक्रम 26 सितंबर से शुरू होकर 10 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान श्रद्धालु रोज सुबह 7:30 से 9 बजे तक सामूहिक रूप से श्राद्ध और तर्पण अनुष्ठान में शामिल हो सकेंगे।

विधि अनुसार किया तर्पण।
आयोजकों के अनुसार, इसका मकसद दिवंगत पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और सम्मान जताना है। तर्पण के जरिए पूर्वजों को जलांजलि दी जाएगी और उनकी याद में धार्मिक अनुष्ठान होंगे।
भारतीय परंपरा में पितृपक्ष के दौरान पूर्वजों के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान का विशेष महत्व है। आयोजकों ने शहर के लोगों से इसमें शामिल होकर अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने की अपील की है।
