![]()
हरियाणा सरकार ने हाल ही में नियुक्त हुए ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में राज्य स्तरीय इंडक्शन प्रोग्राम चल रहा है। कार्यक्रम में सीएम नायब सैनी बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए हैं। हरियााणा के मुख्य सचिव ने ग्रुप डी के लिए चयनित कैंडिडेट को अपना किस्सा सुनाया। अनुराग रस्तोगी ने कहा कि मैंने IAS एग्जाम के दो अटेम्पेट किए। प्री औ मैंस तो दोनों बार क्लियर किया, लेकिन इंटरव्यू में इतने नंबर कभी नहीं आए कि IAS या अलाइड सर्विस में शामिल हो सकूं। अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई के चलते सेना की इंजीनियरिंग सर्विस में शामिल हो गया। कर्नल ने शेर सुनाकर दी हिम्मत वहां पर कर्नल रविंद्र को जब पता लगा कि मैंने दो बार IAS का प्रयास किया है, तो उन्होंने मुझसे कहा कि कितनी बार परीक्षा दे सकते हैं। मैंने उन्हें बताया कि 3 बार कर सकते हैं। उन्होंने मुझे आखिरी प्रयास करने के लिए भी कहा। मैंने कहा कि अब उतनी हिम्मत नहीं बची है। कर्नल ने मुझे एक शेर सुनाते हुए हिम्मत दी, जिसके बाद मैंने अंतिम प्रयास किया और परीक्षा क्रैक करते हुए IAS के लिए चुना गया। 36 साल की नौकरी अब तक मैं कर चुका हूं और रिटायरमेंट के नजदीक हूं, इसलिए आप सभी भी अच्छा करने का प्रयास करेंगे और अपनी टीम का मनोबल कभी गिरने नहीं देंगे। बिना खर्च-बिना पर्ची मिली नौकरी- सीएम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम नायब सैनी ने कहा कि आप सभी के नवनियुक्त साथियों के बीच मुझे जाकर के बहुत ही गर्व की अनुभूति महसूस हो रही है। हरियाणा के हजारों परिवारों की आंखों में आज उजाला है। आपके हाथ में जो नियुक्ति पत्र है, आपकी मेहनत का यह सम्मान है। आपके माता-पिता की यह तपस्या का परिणाम है और ईमानदार व्यवस्था में आपका विश्वास की यह जीत है।आपके परिवारों में उत्सव का माहौल है, मैं चाहता हूं यह उत्सव केवल नौकरी मिलने तक सीमिते न रहे बल्कि यह जन सेवा का संकल्प लेने का यह उत्सव बने। 3056 युवाओं को मिली ग्रुप डी की नौकरी अपनी मेहनत अपनी प्रतिभा के बल पर सरकारी नौकरी प्राप्त करने वालेसभी 3056 जवान साथियों का आज जो ग्रुप डी की इस नौकरी में आपका सिलेक्शन हुआ है। सभी को अपनी ओर से अभिनंदन भी करता हूं आप सबका वंदन भी करता हूं। मुझे यह बात याद आ रही है कि हर ख्वाब को हर ख्वाब को हकीकत मिली, हर ख्वाब को हकीकत मिली है, हर आंख में उजाला है। साथियों मेहनत करने वाले हर युवा का अब अपना बुलंद सितारा है। यहां पर खर्ची चली न पर्ची, ईमानदारी से नौकरी मिली है। पंजाब में हर रोज हो रहे पेपर लीक सीएम नायब सैनी ने कहा कि कुछ समय पहले नीट पेपर लीक पर आंदोलन हुआ। आंदोलन में कांग्रेस व उसके सहयोगी पार्टी आप शामिल थे, लेकिन आप की सरकार में पंजाब में हर रोज पेपर लीक हो रहे हैं। स्टेट बैंक नाम का कैंडिडेट भी पास हुआ है। युवाओं के साथ किस प्रकार से धोखा किया जा रहा है। युवाओं को ये लोग रास्ते से भटकाने का काम कर रहे हैं।
Source link
मुख्य सचिव और CM ने साझा किए संघर्ष के अनुभव:पंचकूला में नायब बोले- खर्ची-पर्ची का दौर खत्म, नौकरी नहीं; जनसेवा का संकल्प लें
