Headlines

दैनिक भास्कर की सेव बर्ड एक्टिविटी कॉन्टेस्ट:जयपुर, टोंक और दौसा के 9 विजेताओं को मिला चांदी का सकोरा




दैनिक भास्कर की पहल ‘बनें पंछियों का सहारा’ के तहत आयोजित सेव बर्ड एक्टिविटी में जयपुर, टोंक और दौसा के 9 पाठकों को चांदी का सकोरा देकर सम्मानित किया गया। बुधवार को जयपुर स्थित भास्कर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विजेताओं को सम्मानित किया गया। भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए दाना-पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भास्कर ने ‘पानी से भरे सकोरे के साथ फोटो साझा करें, जीतें चांदी का सकोरा’ अभियान चलाया था। इसमें बड़ी संख्या में पाठकों ने हिस्सा लिया और अपने घरों व आसपास पक्षियों के लिए रखे पानी के सकोरे के साथ तस्वीरें साझा कीं। कार्यक्रम में ममता टीकसाली, लक्ष्मीनारायण यादव, कालीचरण उप्रैती, शीला राठी, चैतन्य गुप्ता और प्रियांशी खंडेलवाल सहित विजेताओं को सरस डेयरी के एमडी मनीष फौजदार, एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट (सीएसडी) अनिल सिंह और महाप्रबंधक अभिषेक दाधीच ने चांदी का सकोरा भेंट कर सम्मानित किया। सम्मानित पाठकों ने बताया कि उनका परिवार कई सालों से दैनिक भास्कर पढ़ रहा है और भास्कर समय-समय पर सामाजिक सरोकारों से जुड़ी ऐसी पहल करता रहता है। कार्यक्रम में अनिल गौड़ और डॉ. संदीप मील भी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *